इन जिलों में पुलिस ने दी दबिश
उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। पुलिस एटा, फिरोजाबाद, नोएडा, मैनपुरी सहित छह जिलों में दबिश दे रही है। छह टीमें उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हैं। एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि लाला की गिरफ्तारी के लिए एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस टीम लग रही है।
संबंधित खबर- आगरा में पुलिस का खौफ: हाथ जोड़कर सरेंडर करने पहुंच रहे बदमाश, 5 दिन में 4 अपराधी मुठभेड़ में हो चुके ढेर
नरेंद्र पुलिस से बचने में माहिर है। उसके दो भाई पूर्व में पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। एक भाई जेल में बंद है। उसकी बहन भी बदमाश है। वह जेल में बंद है। लाला अब दूसरे मुकदमे में जेल जाने की तैयारी कर रहा है, जिससे पुलिस की पकड़ से बच जाएं। इसके लिए आसपास के जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।