फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा महोत्सव में लुभाएगी खादी: मिडनाइट बाजार का आगाज, 12 राज्यों की सजीं स्टॉल्स

Sat, 23 Oct 2021 12:16 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा महोत्सव मिड नाइट बाजार का शुक्रवार से आगाज हो गया। इस बार महोत्सव में आने वाले लोगों को खादी लुभाएगी। पहली बार मेरठ और बागपत से खादी के व्यापारी इस महोत्सव में आए हैं। मेले में 12 राज्यों के व्यापारियों ने स्टॉल सजाई है।
विज्ञापन
मिड नाइट बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा महोत्सव में पहले ही दिन राजस्थान, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, जम्मू से आए उत्पादों की बिक्री हुई। डॉ. अमी आधार निडर पवेलियन में इस बार साहित्यिक गतिविधियां भी होंगी। राजस्थान का अचार, नक्काशी वाले सहारनपुर के फर्नीचर, मुरादाबाद के पीतल के लड्डू गोपाल, जलेसर की पीतल की घंटी, वृंदावन के ठाकुरजी की पोशाक खरीदने के लिए खरीदारों की भीड़ लगी रही। 

विज्ञापन


देश के बारह राज्यों में कर्नाटक, ओडिशा, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, केरल, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मिजोरम, उत्तर प्रदेश और हैदराबाद के उत्पाद बाजार में दिखाई दे रहे है। 

रावी ईवेंट्स के प्रबंध निर्देशक मनीष अग्रवाल ने बताया कि मेले में पानीपत के हैंडलूम, खुर्जा की पॉटरी, भदोई का कारपेट, सहारनपुर का हस्तशिल्प और फर्नीचर, राजस्थान के नमकीन और अचार, मेडिकल हेल्थ उत्पाद, इंटीरियर डेकोरेशन के लिए फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, कंप्यूटर, गैजेट, गद्दे, डोरमैट कोट आदि की भरमार है। दीपावली के पूजन का सामान, रंगोली, साज-सज्जा और सजावट के समान मुख्य आकर्षण के तौर पर मेले में मिल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साहित्यिक पुस्तक प्रदर्शनी 24 अक्तूबर को
साहित्यिक पुस्तक प्रदर्शनी के समन्वयक आदर्श नंदन गुप्ता ने बताया कि प्रदर्शनी का शुभारंभ 24 अक्तूबर से होगा। काव्य संग्रह, साहित्य संस्कृति को समर्पित पुस्तकों के अलावा आगरा के इतिहास को रेखांकित करने वाली पुस्तकें भी प्रदर्शित की जाएंगी। समन्वयक डॉ. रजनीश त्यागी के अनुसार 25 अक्तूबर को साहित्य संगीत संगम की विचार गोष्ठी में ‘हिंदी के प्रचार-प्रसार में फिल्मों को योगदान’ विषय पर होगी। 

आराधना संस्था, कला साधिका समिति व संरचना साहित्य पटल, आर्थर गिल्ड के आगरा चैप्टर, संस्थान संगम के कार्यक्रम भी होंगे। समन्वयक अमित सूरी ने बताया कि प्रवेश नि:शुल्क है। कार्यक्रम में अनुज परमार, मुनेंद्र सिंह, दिलीप कुमार, सूरज कुमार, विनय सिन्हा, कुलदीप भदौरिया, अश्वनी वर्मा, विमल कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें