फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदिया कटरा आरओबी: एक सप्ताह और बढ़ी ब्लॉक, 39 दिनों में पूरा नहीं हुआ काम, रूट डायवर्ट

Mon, 10 May 2021 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

मदिया कटरा रेल ओवरब्रिज की ऊंचाई बढ़ाने के लिए आगरा रेल मंडल ने पांच अप्रैल से 10 मई तक का ब्लॉक लिया था। छह अप्रैल की रात 12 बजे से इस मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
मदिया कटरा चौराहा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-दिल्ली रेलवे ट्रैक स्थित मदिया कटरा रेल ओवरब्रिज के निर्माण का 90 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। अब दोनों ओर की सड़कें बनवाई जा रही हैं। सोमवार को 39 दिन के ब्लॉक की मियाद खत्म हो जाएगी, लेकिन रेलवे ने एक सप्ताह के लिए ब्लॉक को और बढ़ा दिया है। अगले सप्ताह से इस मार्ग पर यातायात शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन


मदिया कटरा रेल ओवरब्रिज की ऊंचाई बढ़ाने के लिए आगरा रेल मंडल ने पांच अप्रैल से 10 मई तक का ब्लॉक लिया था। छह अप्रैल की रात 12 बजे से इस मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। तभी से रेलवे के ब्रिज विभाग की टीम यहां पुल के निर्माण का कार्य कर रही है। मदिया कटरा आरओबी से गुजरने वाले वाहनों को सेंट जोंस चौराहे से लोहामंडी होकर और मदिया कटरा तिराहे से लोहामंडी और न्यू राजा मंडी होकर सेंट चौराहे की ओर निकाला जा रहा है। रेलवे ने जिला प्रशासन से 10 मई तक का ब्लॉक लिया था, लेकिन अभी काम अधूरा है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पुल का निर्माण हो चुका है। अब दोनों ओर की एप्रोच रोड की सड़कें बनाई जा रही हैं। इसमें तीन से चार दिन का समय लगेगा। इसके चलते ब्लॉक की अवधि को बढ़ा दिया गया है। 

इस सप्ताह के अंत तक शुरू होगा यातायात
मदिया कटरा आरओबी को ऊंचा करने का काम पूरा हो चुका है। एप्रोच रोड का काम बकाया है। चार से पांच दिन लगेंगे। 39 दिन का अनुमानित ब्लॉक लिए गया था, तकनीकी कारणों से थोड़ी सी देरी हुई है। इस सप्ताह के अंत तक काम पूरा होने पर ब्लॉक खत्म कर दिया जाएगा। -एसके श्रीवास्तव, वाणिज्य प्रबंधक, आगरा रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन


हेल्पलाइन नंबर जारी: आगरा में ऑक्सीजन-दवाओं की कालाबाजारी रोकेगी पुलिस, यहां दर्ज कराएं शिकायत
एटा में कोरोना वायरस: फिर बढ़ी संक्रमण की रफ्तार, 283 नए केस मिले, दो की मौत 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें