फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: पहले ही दिन लेट चली लखनऊ इंटरसिटी, साढ़े चार घंटे की देरी से हुई रवाना; परेशान रहे यात्री

Wed, 08 Apr 2026 09:32 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

लखनऊ इंटरसिटी से सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार भी ट्रेन घंटों देरी से चली। ऐसे में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
ट्रेन का प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब एक सप्ताह बाद अपने निर्धारित रूट पर चली आगरा फोर्ट–लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी एक्सप्रेस की लेटलतीफी बरकरार बनी हुई है। पहले इसको परिवर्तित रूट पर संचालित किया जा रहा था। उस दाैरान भी ट्रेन की घंटों की देरी से यात्री परेशान रहे। उम्मीद थी कि निर्धारित रूट पर संचालन के साथ समय पर संचालन होगा। बुधवार को आगरा फोर्ट से ये ट्रेन निर्धारित समय सुबह 6.31 के बजाय करीब 4.30 घंटे की देरी से 11 बजे रवाना हो सकी। सुबह 9.55 की बजाय 5 घंटे की देरी से दोपहर 2.55 तक पनकी धाम ही पहुंच सकी। इस दौरान लेटलतीफी से परेशान 58 यात्रियों ने 2 से 7 अप्रैल तक 9855 रुपये का रिफंड कराया।
विज्ञापन


रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन को मेगा ट्रैफिक ब्लॉक के चलते डायवर्ट रूट आगरा फोर्ट–मथुराजं.–कासगंज–शाहजहांपुर–लखनऊ जं. मार्ग से संचालित किया जा रहा था। बुधवार से यात्रियों की परेशानी को देखते हुए आंशिक निरस्तीकरण और प्रारंभिक स्टेशन में बदलाव किया गया। नई व्यवस्था 13 मई तक प्रभावी रहेगी। माैजूदा समय में इसको पूर्व निर्धारित मार्ग पर कानपुर सेंट्रल तक ही संचालित किया जा रहा है। 

इस अवधि में कानपुर सेंट्रल से लखनऊ जं. के बीच इसको निरस्त रखा गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 12179 (लखनऊ जं.–आगरा फोर्ट इंटरसिटी) लखनऊ के बजाय कानपुर सेंट्रल से ही प्रारंभ होगी। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले आधिकारिक वेबसाइट या एनटीईएस ऐप से जानकारी जरूर कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें