बंगलुरु और अहमदाबाद के बाद अब आगरा लखनऊ से भी हवाई उड़ान से जुड़ने जा रहा है। एक अक्तूबर से आगरा-लखनऊ फ्लाइट शुरू होने जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस ने उड़ान की बुकिंग शुरू कर दी है। सप्ताह में सभी दिन फ्लाइट होगी, जो दोपहर 3.45 बजे लखनऊ से आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर आएगी। 15 मिनट बाद यह लखनऊ के लिए उड़ान भरेगी।