फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में ज्वेलर्स की हत्या करने वाले दो बदमाश...तीन थानों की पुलिस को दिया चकमा, खाकी छू भी न सकी

Sat, 03 May 2025 01:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में दिनदहाड़े बदमाशों ने ज्वेलर्स के यहां लूट और हत्या की वारदात को अंजाम दिया। जिस ओर बदमाश भागे, उधर तीन थानों की सीमा लगती है। पुलिस उन्हें छू तक नहीं सकी। 

 
विज्ञापन
Agra Jewelers Murder Case - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कारगिल चौराहे (सिकंदरा) पर सराफ हत्याकांड के बाद बदमाशों ने सिकंदरा नहीं बल्कि थाना जगदीशपुरा और शाहगंज थाने की पुलिस को भी खुली चुनौती दी है। गोली मारने के बाद बदमाश बोदला की तरफ बाइक से भाग गए। इस तरफ तीन रास्ते जुड़े हैं। पहला शाहगंज, दूसरा जगदीशपुरा और तीसरा बिचपुरी की तरफ। घटना के बाद इन थानों की सीमा से बदमाश आसानी से निकल गए।
विज्ञापन



 

बदमाशों में पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। ताजगंज थाना क्षेत्र में रेस्तरां कर्मचारी गुलफाम की हत्या का पुलिस ने 29 अप्रैल को खुलासा किया था। अब बदमाशों ने सराफ की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े लूट और हत्या ने पुलिस सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है।

ये भी पढ़ें -  आगरा ज्वेलर्स हत्याकांड: दिनदहाड़े हुई वारदात से दहशत में व्यापारी, बाजार किए बंद...उठाई सुरक्षा की मांग

 

कारगिल चौराहे पर सराफ को गोली मारने के बाद बदमाश बोदला की तरफ बाइक से भाग निकले। यह रास्ता सीधे शाहगंज थाने से जुड़ा है। बोदला चौराहे से पहले बदमाश तंग बस्तियों वाले थाना जगदीशपुरा के क्षेत्र में घुस सकते र्है। जबकि एक रास्ता बिचपुरी की तरफ है। पुलिस ने समय पर घेराबंदी की होती तो बदमाश पकड़े जा सकते थे। तीन थानों की पुलिस होते हुए भी बदमाश वारदात कर आसानी से निकल गए। 

ये भी पढ़ें -  आगरा ज्वेलर्स हत्याकांड: बदमाश से भिड़ गए...एक बदमाश को दबोच, दूसरे ने मार दी गोली; लूट की पूरी कहानी


 
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज पदम प्राइड लाइन हाजिर
सिकंदरा थाने की पदम प्राइड चौकी क्षेत्र में गोलीकांड की दो घटनाओं पर कार्रवाई की गई है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने प्रथम दृष्टया चौकी प्रभारी पदम प्राइड सुमित मलिक की लापरवाही मानी। उन्होंने बताया कि पहली घटना के बाद भी सतर्कता नहीं बढ़ाई गई। चेकिंग और गश्त की व्यवस्था मजबूत नहीं थी। चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया है। विभागीय जांच भी कराई जा रही है।




ये भी पढ़ें -  UP: आगरा पुलिस को बड़ी सफलता...कारगिल गोलीकांड के बदमाशों से मुठभेड़, दो के लगी गोली


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें