फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के मामलों में जोन में पहले नंबर पर है आगरा, 100 से ज्यादा लोग रडार पर

Sun, 28 Jun 2020 11:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • जोन में 46 मुकदमों की चल रही है जांच, 100 से ज्यादा लोग विजिलेंस की पर 
विज्ञापन
Corruption
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान आगरा सेक्टर में आगरा और अलीगढ़ मंडल के आठ जिलों के 46 मामलों की जांच चल रही है। इनमें सबसे ज्यादा मामले आगरा के हैं। 46 केस में 100 से ज्यादा लोग विजिलेंस की रडार पर हैं। 
विज्ञापन


लखनऊ के तीन मामलों की जांच भी यहीं चल रही है। इनमें शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, चकबंदी, पंचायती राज विभाग, नगर निगम, नगर पालिका आदि हैं। जांच में शिक्षा विभाग का भर्ती घोटाला तक है।


बेसिक शिक्षा विभाग भर्ती घोटाले में कार्रवाई की तैयारी

विजिलेंस ने बेसिक शिक्षा विभाग के मृतक आश्रितों की भर्ती घोटाले में अधिकारियों और लिपिकों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। जांच में भ्रष्टाचार की परत दर परत खुल रहीं हैं। जिन आश्रितों ने पहले आवेदन किया था उन्हें नियमानुसार पहले नौकरी दी जानी थी। लेकिन, ऐसा नहीं किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में आवेदन करने वालों को पहले नौकरी मिल गई। जिनको बाबू की नौकरी मिलनी चाहिए उसे चपरासी बना दिया। जिनको चपरासी बनना था उनको बाबू बना दिया गया। एसपी विजिलेंस रवि शंकर निम ने बताया कि जांच चल रही है, इसमें कई आरोपी हैं।

आय से अधिक संपत्ति के सबसे अधिक मामले

कई विभागों के अधिकारी से लेकर कर्मचारियों तक पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। इनकी जांच की जा रही है। सबसे अधिक मामले आय से अधिक संपत्ति के हैं। एसपी विजिलेंस ने बताया कि शासन में शिकायत होने के बाद ही विजिलेंस ने इन सभी मामलों में जांच की है। जांच पूरी होने पर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

यह है स्थिति
जिले     -  मामले
आगरा   -  15
हाथरस   -   08
अलीगढ़   -   06
फिरोजाबाद -   04
मैनपुरी     -  01
एटा       -  03
कासगंज   -   01
मथुरा      - 05
लखनऊ    - 03

यह भी पढ़ें:

आगरा में खुला विजिलेंस थाना, हेल्पलाइन नंबर भी शुरू, रिश्वत मांगने वालों की करें शिकायत  

कोख के सौदागर: बेटे गायब...बेटियों का सौदा, सरगना नीलम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें