फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कोख के सौदागरों' को लेकर एक और खुलासा, जांच के लिए नेपाल तक जाएगी पुलिस

Sun, 28 Jun 2020 10:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • ब्रोकर के माध्यम से आईवीएफ सेंटर पर भेजी जाती थीं महिलाएं
  • जांच के लिए दोबारा फरीदाबाद जाएगी पुलिस, नेपाल भी भेजने की तैयारी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की जेल में बंद कोख के सौदागरों को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। गिरोह की सदस्य नीलम ब्रोकर के माध्यम से महिलाओं को फरीदाबाद आईवीएफ सेंटर पर भेजती थी। 

विज्ञापन


एक महिला को साढ़े तीन लाख रुपये तक दिए जाते थे। महिलाओं के अंडाणु भी ब्रोकर ही खरीदते थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में पहुंचाया जाता था। फरीदाबाद की सरगना नीलम 20 प्रतिशत रकम लेती थी।


संबंधित खबर: यूपी से नेपाल तक फैला है 'कोख के सौदागरों' का गिरोह, ऐसे चलता है पूरा नेटवर्क
विज्ञापन


सीओ विकास जायसवाल ने बताया कि आरोपी नीलम से जेल में पूछताछ की गई। महिलाओं के अंडाणु भी ब्रोकर खरीदते थे। अब टीम को दोबारा फरीदाबाद भेजा जाएगा। आईवीएफ सेंटर से जानकारी जुटाई जाएगी।

विज्ञापन

अस्मिता के बारे में पड़ताल भी

एसपी ग्रामीण प्रमोद कुमार ने बताया कि कोख के सौदागर गिरोह की सरगना अस्मिता का नेपाल में अस्पताल है। अब जल्द ही पुलिस की एक टीम को नेपाल भी भेजा जाएगा। 

संबंधित खबर: कोख के सौदागरों ने उगले राज, नेपाल में कराए 30 महिलाओं के प्रसव, हरियाणा तक फैला जाल

नीलम मेरठ और उसका साथी प्रदीप बागपत के रहने वाला है। पुलिस नीलम और प्रदीप की कॉल डिटेल भी निकलवा रही है, जिससे यह पता चल सके कि उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे?

16 जून को पकड़ा गया था गिरोह 

फतेहाबाद क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 19 जून को पुलिस ने दो गाड़ियों से दो महिलाओं, तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। इनसे तीन बच्चियां बरामद हुई थीं। पूछताछ में मामला अवैध रूप से सरोगेसी कराने औरबच्चों को बेचने का निकला था। 

संबंधित खबर: 'कोख की सौदागर' दो महिलाएं गिरफ्तार, जुड़वा सहित तीन शिशु बरामद, नेपाल से जुड़े तार

आरोपी फरीदाबाद के धीरज नगर निवासी नीलम, रूबी, प्रदीप कुमार, राहुल और दिल्ली के हरी नगर निवासी अमित जेल में हैं। पूछताछ में फरीदाबाद के डॉक्टरों के नाम सामने आए थे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें