आगरा। मंगलवार को आगरा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। दिन में पारा 36.1 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है, जबकि न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। दोपहर में तेज धूप रही, जबकि शाम को पांच बजे के बाद बादल छा गए। दोपहर में एक बार को भारी बारिश की उम्मीदें बंधी, लेकिन बादल आगे बढ़ कर निराश कर गए। प्रदेश में आगरा के बाद लखीमपुर खीरी में 35.6 डिग्री, वाराणसी में 35.4 डिग्री और प्रयागराज में 34.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में बादलों की लुकाछिपी बनी रहेगी। दिन के तापमान में एक डिग्री का उछाल आ सकता है। आर्द्रता में भी बढ़ोतरी होगी। ब्यूरो