आगरा की एक मसजिद के पूर्व इमाम की बेटी को पति ने तलाक का नोटिस भेजा है। पति शिपिंग कंपनी में इंजीनियर है। सिंगापुर में तैनात है। पीड़िता ने एसएसपी आफिस में प्रार्थना पत्र दिया। महिला थाना पुलिस से भी शिकायत की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
रकाबगंज क्षेत्र के रहने वाले पूर्व इमाम ने बेटी की शादी मई, 2014 को बंगलूरू निवासी युवक से की थी। महिला ने बताया कि पति एक शिपिंग कंपनी में इंजीनियर है। इस समय सिंगापुर में है। उनकी तीन साल की बेटी है। शादी में काफी कुछ खर्च करने के बाद भी ससुराली खुश नहीं थे।
उन्होंने कार के लिए साढ़े सात लाख रुपये दिए थे, लेकिन पति और ससुराली लग्जरी कार खरीदने के लिए 15 लाख रुपये मांगने लगे। इसके साथ ही पति के प्रमोशन के लिए भी दस लाख रुपयों की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर महिला का उत्पीड़न किया गया।
आरोप है कि ससुरालीजन उसकी पिटाई करते। पति छह-छह महीने के लिए बाहर चला जाता। जब भी घर आता उत्पीड़न करता। जनवरी में महिला के भाई की शादी थी। पति सिंगापुर से आया। शादी में भेजने से इनकार कर दिया।
बाद में 25 दिसंबर , 2017 को देवर के साथ घर भेज दिया। फोन पर वापस लेकर जाने की कहने पर तलाक की बात करने लगा। इस पर 18 जनवरी को महिला थाना में शिकायत की।
छीन लिया था मोबाइल
पति ने 20 जनवरी को कोरियर से नोटरी किया हुआ तलाकनामा भेज दिया। पीड़िता ने बुधवार को एसएसपी आफिस में प्रार्थना पत्र दिया। एक बार फिर महिला थाना पुलिस से शिकायत की।
महिला का आरोप है पति ने मोबाइल, आईफोन और टैबलेट भी छीन लिया था। वह इनसे युवकों से चेैटिंग करते। बाद में उस पर आरोप लगाते कि वो दूसरे लोगों से मोबाइल पर बात करती और चैटिंग करती है।