फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा नं 1, बोले तो स्मार्ट सिटी

Wed, 18 Nov 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के लिए विचारों में भले ही मतभेद हों, लेकिन इस वक्त हर शहरवासी का उद्देश्य सिर्फ यही है कि ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन वोटिंग। ताकि देश के पहले 20 स्मार्ट शहरों में अपने शहर को पहला स्थान मिल सके। अमर उजाला कार्यालय में स्मार्ट सिटी के प्रस्ताव पर हुए मंथन में शहर के प्रमुख लोगों का यही चिंतन झलका। सभी का जोर था कि अधिक से अधिक वोटिंग कराकर आगरा को नंबर वन पर लाया जाए।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के तहत चुने जाने वाले पहले 20 शहरों में अपने शहर को शामिल कराने की दिशा में पहल करते हुए मंगलवार को अमर उजाला ने अपना कदम आगे बढ़ाया। रियल एस्टेट और शिक्षा जगत से जुड़े शहर के प्रमुख लोगों के साथ बैठक कर ऑनलाइन वोटिंग के लिए जन-जागरण और शहर की प्राथमिकताओं पर चर्चा की। बैठक में सिटी रेडको और क्रेडाई आगरा चैप्टर से जुड़े सदस्यों ने हिस्सा लिया। शहर के प्रति अपनी जिम्मेदारी को बोध कराते हुए कहा कि जिस शहर में पैदा हुए, खेले-कूदे, शिक्षित हुए, रोजगार पाया, उस शहर के सुव्यवस्थित व सुनियोजित विकास में अपनी सहभागिता निभाने का वक्त है। बैठक में तय किया गया कि वोटिंग कराने के लिए जगह-जगह कैंप लगाए जाएंगे। साथ ही शहर के लिए वरीयता के आधार पर शौचालय, सीवरेज और गंदगी की समस्या को रखा। इस दौरान ऑनलाइन वोटिंग के दौरान आ रही अड़चनों को भी रखा। इन्हें स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट तैयार कर रही कंसल्टेंट कंपनी अरबन मैनेजमेंट सेंटर के प्रोजेक्ट एसोसिएट विनय पटेल ने जल्द दूर कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान सिटी रेडको के अध्यक्ष केसी जैन, क्रेडाई आगरा चैप्टर के अध्यक्ष संतोष कटारा, शारदा ग्रुप के वाइस चेयरमैन वाईके गुप्ता, जेएस फौजदार, सुशील गुप्ता, सुमित विभव, भगत सिंह बघेल, आलोक सिंह, राजकुमार चाहर, शोभिक, नीतिन अरोरा, सत्यप्रकाश पिप्पल, राजकुमार वर्मा आदि मौजूद थे।

ये आए सुझाव
. पेन सिटी के तहत सफाई, ट्रैफिक व सिक्योरिटी पर विशेष ध्यान देना होगा। शहर की सीसीटीवी कैमरों से सर्विलांस करनी होगी।
. स्मार्ट सिटी के तहत मिलने वाली धनराशि के उपयोग का सोशल ऑडिट होना चाहिए।
. जो भी कार्य हों, उनके रखरखाव के लिए भी 10 साल तक की योजना तैयार होनी चाहिए।
. एरियावाइज डेवलेपमेंट के तहत शहर के किसी एक ऐसे हिस्से का विकास होना चाहिए, जो शहर के लोगों की पहुंच में हो।
. ऑनलाइन वोटिंग के तहत शहर की प्राथमिकताओं का रखा जाए।

यहां पर कैंप लगाए जाने का सुझाव
. आईएसबीटी, आगरा कैंट रेलवे स्टेशन, राजामंडी रेलवे स्टेशन, ईदगाह बस स्टैंड, रामरघु के बाहर टोरंट ऑफिस के पास, संजय प्लेस, बिजलीघर चौराहा, एसएन मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस व ट्रैफिक कर्मियों की कमी को देखते हुए प्राइवेट एजेंसी द्वारा सीसीटीवी सर्विलांस की व्यवस्था की जानी चाहिए।  
- केसी जैन, अध्यक्ष, सिटी रेडको

हर शहरवासी की प्राथमिकता सिर्फ आगरा को नंबर 1 पर लाने की होनी चाहिए। चूक गए तो अगली नंबर आने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
- वाईके गुप्ता, वाइस चेयरमैन, शारदा ग्रुप

वोटिंग से पहले लोगों को स्मार्ट सिटी के बारे में जानना बहुत जरूरी है। सरकारी और गैर सरकारी दोनों ही स्तर से अभियान चलाया जाना चाहिए।
- जेएस फौजदार, बिल्डर

जब हम ताजमहल के लिए वोटिंग कर उसे दुनिया के सात अजूबे में शामिल करा सकते हैं तो अपने शहर को स्मार्ट बनाने में कैसे पीछे रह सकते हैं।
- संतोष कटारा, अध्यक्ष, क्रेडाई आगरा चैप्टर

स्मार्ट सिटी के तहत सबसे पहले मूलभूत संसाधनों पर ध्यान देना होगा। हर घर में शौचालय और सभी को स्वच्छ पानी मिल सके, यह तय करना होगा।
सुमित विभव, बिल्डर

ऑनलाइन वोटिंग के लिए जनजागरण शहरभर के स्कूल 20 नवंबर को ‘रनफॉर स्मार्ट सिटी’ में करेंगे। शहरवासियों के साथ लगभग दस हजार विद्यार्थी भाग लेंगे।
- सुशील गुप्ता, शिक्षा जगत

जनसहभागिता बढ़ानी होगी। ऑनलाइन वोटिंग को गंभीरता से लेना होगा। तभी हम टॉप-20 शहरों की सूची में शामिल हो सकेंगे।
- अलोक सिंह, बिल्डर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें