फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की दवाओं की तस्करी का मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, 'आगरा गैंग' से जुड़े हैं तार

Thu, 30 Jul 2020 12:05 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • नशे की दवाओं की तस्करी में अब तक 72 पकड़े जा चुके, सात की तलाश
  • गिरफ्तार मास्टरमाइंड ने कभी आगरा तो कभी दिल्ली का पता बताया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस ने नशे की दवाओं की तस्करी के मास्टरमाइंड हरीश भाटिया को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। वो दवा तस्करी के आगरा गैंग से भी जुड़ा है। उसका 11 राज्यों में नेटवर्क है। इस नेटवर्क के अब तक 72 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। सात की अभी और तलाश है।
विज्ञापन


आगरा में छापा मारने आई पंजाब पुलिस के बरनाला थाने के एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि पंजाब में की जा रही नशे की दवाओं की तस्करी का सबसे बड़ा रैकेट हरीश भाटिया का है। एक और गैंग आगरा गैंग है, यह हरीश भाटिया के साथ ही काम करता है। आगरा गैंग का सरगना जितेंद्र अरोड़ा है। हरीश भाटिया से उसके संबंध हैं।


कभी आगरा तो कभी दिल्ली का पता बताया

एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि हरीश भाटिया से अभी पूछताछ चल रही है। उसने खुद को कभी आगरा तो कभी दिल्ली का निवासी बताया। उसके गैंग में आगरा की शीतला गली क्षेत्र के दो भाइयों समेत अन्य लोग भी शामिल हैं, इनकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में 15 साल से चल रहा नशे की दवा का कारोबार

पंजाब पुलिस ने बरामद किया नशे की दवाओं का जखीरा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि पंजाब में नशे की दवा का कारोबार बीते डेढ़ दशक से चल रहा है। शुरुआत में इसके कम सदस्य थे, लेकिन दवाओं की कीमत से सौ गुना ज्यादा मुनाफा होने पर गैंग के सदस्य बढ़ने लगे। इसके बाद मेट्रो शहरों में नशे की दवाएं सप्लाई की जाने लगीं।

आगरा में गिरोह के कई सदस्य बताए

हरीश भाटिया ने पूछताछ में बताया है कि आगरा नशे की दवाओं की बड़ी मंडी है। यहां बाहर से दवाएं लाकर स्टोर की जाती हैं। इसके बाद जहां से भी डिमांड आती है, भेज दी जाती है। यहां तस्करी करने वाले कई लोग उसके साथ काम कर रहे हैं।


संबंधित खबरें: 
नशे की दवाओं की तस्करी: 'आगरा गैंग' के सरगना सहित दो गिरफ्तार, 11 राज्यों में फैला है नेटवर्क
नशे की दवाओं के तस्कर, जानिये कौन है आगरा गैंग का सरगना विक्की अरोड़ा जिसे पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें