फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather in Agra: झमाझम बारिश का ताजनगरी को इंतजार, जानिए तीन दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

Thu, 30 Jul 2020 11:48 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जुलाई के आखिरी दिनों में मानसून ने ताजनगरी को कुछ राहत दी है। मंगलवार और बुधवार आधी रात से गरज और चमक के साथ ताजनगरी में रिमझिम बारिश शुरू हुई जो सुबह तक चली। रात दो बजे तेज हवाएं चली और बिजली चमकने लगी।
विज्ञापन


इस दौरान टोरेंट पावर ने एहतियात के तौर पर शहर की बिजली काट दी जो सुबह छह बजे तक शहर के विभिन्न इलाकों में बहाल हो सकी। बुधवार सुबह तक कई जगह तेज और कुछ जगह रिमझिम बारिश होती रही। जिससे कुछ राहत मिली, लेकिन गुरुवार को फिर उमस सताने लगी। 



सुबह 8:30 बजे तक 25.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहेंगे और रिमझिम बारिश होने के आसार हैं। झमाझम बारिश के लिए फिलहाल ताजनगरी को इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें