कोहरे के कारण नवंबर से निरस्त चल रही यात्री ट्रेनों का निरस्तीकरण रेलवे ने 31 मार्च और एक अप्रैल तक बढ़ा दिया है। इसके अलावा गाड़ियों के फेरों में भी कमी कर दी है। इस तरह मार्च में भी रेल यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हो पाएंगी।
लखनऊ-आगरा फोर्ट इंटरसिटी का निरस्तीकरण 29 फरवरी से बढ़ाकर 30 मार्च, व आगरा फोर्ट लखनऊ इंटरसिटी 31 मार्च तक निरस्त रहेगी। इसी तरह महानंदा एक्सप्रेस अब दो अप्रैल तक निरस्त रहेगी, पहले 29 फरवरी तक निरस्त थी। अजमेर सियालदाह एक्सप्रेस एक मार्च तक निरस्त थी, जोकि अब एक अप्रैल तक निरस्त रहेगी। उज्जैनी एक्सप्रेस भी एक अप्रैल तक निरस्त रहेगी।
चंबल एक्सप्रेस आंशिक निरस्त रहेगी। हावड़ा मथुरा चंबल एक्सप्रेस (वीकली) छह मार्च से 27 मार्च तक आगरा कैंट मथुरा के बीच निरस्त रहेगी। मथुरा हावड़ा चंबल एक्सप्रेस आगरा व मथुरा के बीच दो मार्च से 30 मार्च तक निरस्त रहेगी।
इनके फेरों में कमी
हावड़ा- श्रीगंगा नगर तूफान एक्सप्रेस मार्च में एक, दो, चार, छह, आठ, दस, 11, 13, 15,17, 18, 20, 22, 24, 25, 27, 29, 31, एक अप्रैल को निरस्त।
पटना कोटा एक्सप्रेस मार्च में 6, 13, 20, 27 को निरस्त. कोटा पटना एक्सप्रेस मार्च में 7, 14, 21, 28 को निरस्त।
बदले रूट से गुजरेगी ट्रेन
पटना कोटा एक्सप्रेस (अप व डाउन) एक मार्च से 31 मार्च तक अपने वर्तमान रूट कानपुर, टूंडला, आगरा कैंट, भरतपुर, मथुरा के स्थान पर कानपुर, फर्रुखाबाद, मथुरा, अछनेरा, भरतपुर होकर जाएगी। अछनेरा जंक्शन पर पांच मिनट का ठहराव दिया जाएगा।