फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में बना पहला डॉग फीडिंग पॉइंट, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शुरू हुई अनोखी पहल

Wed, 03 Sep 2025 09:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आगरा नगर निगम ने विजय नगर कॉलोनी में पहला डॉग फीडिंग पॉइंट बनाया। जल्द ही हर जोन में लावारिस कुत्तों के लिए ऐसे पॉइंट स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
डॉग फीडिंग पॉइंट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए आगरा में पहला डॉग फीडिंग पॉइंट विजय नगर काॅलोनी में बनाया गया है। नगर निगम के अधिकारियों ने पशु प्रेमियों के साथ लावारिस कुत्तों के कल्याण और मानव–कुत्ता संघर्ष को कम करने के उद्देश्य कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि समाजसेवी सुरत पी प्रसाद वर्षों से कुत्तों की सेवा कर रहे हैं। उनकी इस सेवा भावना और समर्पण को देखते हुए निगम ने इस स्थान को पहला आधिकारिक डॉग फीडिंग पॉइंट घोषित किया। इसके साथ ही संजय प्लेस में भी फीडिंग पाॅइंट बनाया गया। यह पहल आगे पूरे शहर में लागू होगी और हर जोन में ऐसे फीडिंग पॉइंट स्थापित किए जाएंगे।


 

इस अवसर पर नेहरू नगर स्थित पीएफए मुख्यालय से एक यात्रा निकाली गई, जो संजय प्लेस होते हुए खंदारी स्थित कैस्पर होम्स मुख्यालय पर समाप्त हुई। कार्यक्रम के दौरान पीएफए के डाॅ. सूरत गुप्ता, रिचा गुप्ता, कैस्पर होम्स की विनीता अरोरा, दीप्ति उपाध्याय, शांतनु बंसल, राम अवतार आदि मौजूद थे।

 

यहां कर सकते हैं आवेदन
पशु कल्याण अधिकारी ने बताया कि खाना देने वालों की डिमांड के अनुसार इन पॉइंट्स को बनाया जाएगा। खाना देने वाले निगम में आवेदन कर सकते हैं। साथ ही निगम के नंबर 9359740578 पर भी मांग रख सकते हैं। निगम की एक टीम उस पॉइंट का निरीक्षण करेगी। इस दौरान स्थानीय लोगों से भी बात की जाएगी। अगर कोई गतिरोध या विरोध नहीं है तो वहां फीडिंग पॉइंट बना दिया जाएगा।

 
विज्ञापन

ये था सुप्रीम कोर्ट का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में नगर निगमों को निर्देश दिए थे कि वह लावारिस कुत्तों के लिए निश्चित फीडिंग पॉइंट बनाएं। इसका उद्देश्य कुत्तों को व्यवस्थित तरीके से भोजन उपलब्ध कराना, पशुओं के प्रति क्रूरता पर रोक लगाना और सड़कों पर कुत्तों व आम नागरिकों के बीच संघर्ष की घटनाओं को कम करना है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें