फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आगरा में दिवाली की रात फायरिंग से फैली दहशत, कार से कुचलने का प्रयास; फिर जमकर हुआ पथराव

Mon, 09 Nov 2026 12:53 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र के बंघारा गांव में दिवाली की शाम पुरानी रंजिश में मारपीट, फायरिंग और पथराव हुआ। पीड़ित का आरोप है कि कार चढ़ाकर उन्हें कुचलने की कोशिश की गई और तमंचे से गोली चलाई गई, जबकि पथराव में उनके दो भतीजे घायल हो गए।
 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के गांव बंघारा में दिवाली  की शाम पुरानी रंजिश के चलते मारपीट, फायरिंग और पथराव की घटना सामने आई है। पीड़ित शिवालय प्रताप सिंह ने गांव के ही रिंकू फौजी, प्रिंस और अनुज पर जान से मारने की नीयत से कार चढ़ाने और तमंचे से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। इस घटना में पीड़ित समेत उनके दो भतीजे घायल हो गए, जबकि दो कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन


 
Trending Videos

घटना 8 नवंबर को दिवाली के दिन शाम करीब सात बजे हुई, जब शिवालय प्रताप सिंह अपने घर पर पूजा-अर्चना की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान एक अर्टिगा कार हूटर बजाती हुई आई। आरोप है कि कार में सवार लोगों ने तमंचे से फायरिंग की। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो कार चालक ने तेज गति से कार चढ़ाकर शिवालय प्रताप सिंह को कुचलने का प्रयास किया। बचने के लिए वे एक कार की आड़ में छिप गए, लेकिन टक्कर लगने से उनके कंधे और पसली में गंभीर चोटें आईं।

 

पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद कार सवारों ने उन पर तमंचे से फायर भी किया, लेकिन वे नीचे गिर गए, जिससे गोली नहीं लगी। आरोपी अपनी अर्टिगा कार लेकर गांव से भाग गए। घटना उनके घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड होने का दावा किया गया है। हमलावरों ने उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

 

पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद जब ग्रामीण आरोपियों के गांव गढ़ी रामी पहुंचकर पूछताछ करने गए, तो रिंकू फौजी, प्रिंस और अनुज ने अपने घर की छतों से पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव में उनके भतीजे ऋतिक और नीकेश घायल हो गए। उनकी स्कॉर्पियो भी क्षतिग्रस्त हो गई। बुजुर्गों के हस्तक्षेप के बाद पथराव बंद हुआ। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी गाली-गलौज कर रहे थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

 
विज्ञापन

एसीपी देवेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें