फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली के पटाखों में हो गया खेल: सोती रही एसआईबी, बिना बिल बिक गए करोड़ों के पटाखे; टैक्स की बड़ी चोरी

Wed, 11 Nov 2026 05:04 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में लड़मदा, रायभा और बिचपुरी रोड समेत कई पटाखा गोदामों से त्योहार पर करीब 50 करोड़ रुपये की आतिशबाजी बिना पक्के बिल के बिकने का अनुमान है। 18 प्रतिशत जीएसटी के बावजूद ग्राहकों को कच्ची पर्चियां दी गईं और एसआईबी की जांच नहीं होने पर टैक्स चोरी को लेकर सवाल उठे हैं।
विज्ञापन
पटाखे।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) त्योहार पर सोती रही। बिन बिल के करोड़ों रुपये की आतिशबाजी बिक गई। कच्ची पर्चियों से बड़े पैमाने पर कर की चपत लगने की आशंका है। लेकिन जिले में एसआईबी ने त्योहार के दौरान पटाखा गोदामों पर अवैध बिक्री के सत्यापन या जांच की जहमत तक नहीं उठाई। इस ढिलाई का फायदा उठाकर थोक विक्रेताओं ने बिना बिल के धड़ल्ले से खुदरा बिक्री की।
विज्ञापन


लड़मदा, रायभा और बिचपुरी रोड सहित शहर में 10 से अधिक पटाखा गोदाम हैं। जिनके पास थोक बिक्री का लाइसेंस है, लेकिन इन विक्रेताओं के गोदामों पर त्योहार के दौरान कच्ची पर्चियों से खुदरा बिक्री के लिए बकायदा काउंटर लगाए गए। सस्ते पटाखों के लालच में खरीदारों का हुजूम उमड़ा। नियमानुसार पटाखों की बिक्री पर 18 प्रतिशत जीएसटी देय है, लेकिन इन गोदामों से 10-10 हजार रुपये या उससे अधिक की खरीदारी पर भी ग्राहकों को पक्का बिल देने के बजाय कच्ची पर्चियां ही थमाई गईं।

त्योहार पर अवैध कमाई के लालच थोक कारोबारियों ने गोदामों को ही खुदरा आउटलेट में तब्दील कर दिया। एसआईबी की ओर से एक भी दिन आकस्मिक जांच या स्टॉक का भौतिक सत्यापन नहीं किया। ऐसे में सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये के कर चोरी से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


इन बिंदुओं पर उठे सवाल

18% कर की अनदेखी: निर्धारित 18 फीसदी जीएसटी दर लागू होने के बावजूद पक्के बिल जारी नहीं किए गए।

कच्ची पर्ची का खेल: 10-10 हजार रुपये की नकदी बिक्री पर बिना बिल के माल खपाया गया।

एसआईबी की खामोशी: त्योहार पर जांच टीम धरातल पर पटाखा कारोबारियों पर सर्वे से पूरी तरह दूर रहीं।

मिली हैं शिकायतें
अपर आयुक्त, ग्रेड-1 राज्य कर पंकज गांधी ने बताया कि पटाखा गोदामों पर बिक्री की जांच कराई जाएगी। कच्ची पर्चियों से बिलिंग की शिकायत मिली है। पटाखों पर 18 प्रतिशत जीएसटी देय है। - , 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें