फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farmers Protest: ट्रैक्टर परेड में शामिल होंगे आगरा के कई किसान, गांवों में जनसंपर्क कर बनाई रणनीति

Fri, 22 Jan 2021 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ट्रैक्टर लेकर खड़े किसान (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालने का एलान किया है। इसमें शामिल होने के लिए आगरा जिले के किसान नेताओं ने खंदौली के गांवों में जनसंपर्क किया और बरौली अहीर में किसान पंचायत कर रणनीति बनाई गई। पांच किसानों को एक ट्रैक्टर का लक्ष्य दिया गया है।

विज्ञापन


किसान नेता चौधरी रामवीर सिंह, सौरभ चौधरी, सत्यवीर चौधरी और धर्मवीर चौधरी ने बुधवार को खंदौली के मदनपुर, गिजोली, बगलघूंसा, सोरई गांवों में संपर्क कर पांच किसानों को एक ट्रैक्टर का लक्ष्य दिया है। बुधवार को ही भारतीय किसान यूनियन ने बरौली अहीर के पलावली स्थित किसान भवन पर पंचायत कर किसानों को 23 जनवरी को दिल्ली चलने का आह्वान किया। 

भाकियू के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां ने कहा कि कानून वापस लेने की मांग के लिए 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड में किसान शामिल होंगे। किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने कहा कि किसानों का दूसरा जत्था 25 जनवरी को दिल्ली के लिए कूच करेगा। बैठक में कृपाल सिंह, राजेश शर्मा, सुजान सिंह, मुकेश पाठक, सोमवीर यादव, प्रदीप शर्मा, श्रीलाल तोमर, रामप्रकाश धाकरे, देवेंद्र धाकरे, अजय पाल सिंह, लक्ष्मी नारायण रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भूख हड़ताल जारी, हालत बिगड़ी
सिंधु बार्डर और गाजीपुर बार्डर पर आगरा की चार महिला किसान नेता दो दिन से भूख हड़ताल कर रही हैं। किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने बताया कि बुधवार की शाम सावित्री चाहर की हालत बिगड़ गई, लेकिन उन्होंने अनशन खत्म नहीं किया है। और भी किसान अनशन में पहुंच रहे हैं, वे भी भूख हड़ताल में शामिल होंगे।

किसान दिवस का आयोजन न होने से नाराजगी
भारतीय किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर ने कहा कि इस महीने भी किसान दिवस का आयोजन नहीं किया गया है। इससे किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा। इसकी मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें