फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में ठंड से किसान की मौत, रात को गया था खेत पर

Tue, 19 Dec 2017 02:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहपुर सीकरी (आगरा)
विज्ञापन
भजनलाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गांव सोनोठी में रविवार रात ठंड से एक किसान की मौत हो गई। वह अपने खेत की सिंचाई कर घर लौटे ही थे। तभी अचानक तबीयत खराब होने पर परिवारीजन अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे से किसान परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


ग्राम सोनोठी निवासी भजनलाल लोधी (38) पुत्र रामजीलाल रविवार रात लगभग पौने बारह बजे खेत में सिंचाई करके घर लौटे थे। रात के समय पानी में भीगने और सर्दी-जुकाम से उनकी तबीयत खराब हो गयी। 

तबीयत खराब देख परिवारीजन रात में ही उन्हें उपचार के लिए ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के भाई चतुरी की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि भजनलाल के छह भाई हैं, उन पर मात्र दो बीघा जमीन का पट्टा है। दो-दो भाई मिलकर प्रतिवर्ष खेती करते है। इस बार भजनलाल और उसके भाई चतुरी का नंबर था। मृतक का घर झोपड़ीनुमा कच्चा है। 

मौत के बाद उनकी पत्नी और दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का सही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें