फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सीएम के आदेश के बाद भी छुट्टा पशुओं का नहीं इंतजाम, नगर निगम के पास नहीं कोई ठोस योजना

Fri, 07 Apr 2023 10:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

नगर निगम के पास नहीं शहर की सड़कों से निराश्रित गोवंश को हटाने के लिए ठोस योजना है। तबेलों पर शिकंजा कसा जा रहा है। 
 
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की सड़कों पर घूम रहे छुट्टा गोवंश को हटाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आदेश बेअसर रहा। बृहस्पतिवार को मियाद खत्म हो गई। सड़कों पर गोवंश छुट्टा है। नगर निगम के पास छुट्टा गोवंश की रोकथाम के लिए ठोस योजना नहीं। बदले में तबेलों पर शिकंजा कसा जा रहा है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर एमजी रोड, ताजमहल, यमुना किनारा और रेलवे पटरियों पर छुट्टा गोवंश घूम रहा है। जहां-जहां कचरे के ढरे लगे हैं, वहां भी निराश्रित गोवंश मुंह मारता दिख जाएगा। दो बार समय सीमा खत्म होने के बाद भी पशु पालन विभाग और नगर निगम सड़कों को छुट्टा गोवंश मुक्त नहीं कर सके। पहले 31 मार्च तक की मियाद थी, फिर इसे पांच अप्रैल किया।

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताई, लेकिन धरातल पर हकीकत नहीं बदली। नगर निगम की सात गाड़ियां शहर में घूम रहे पशुओं को पकड़ रही हैं। बुधवार को 124 पशु पकड़े गए। एक महीने में 1600 से अधिक गोवंश पकड़ा है, जिसमें 70 फीसदी छुट्टा गोवंश है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल का कहना है कि 100 वार्डों में सर्वे कराया जा रहा है। निराश्रित गोवंश को पकड़ने के लिए नियमित कार्रवाई हो रही है। सड़कों पर अब गोवंश नहीं दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: रिजवान-शानू को फंसाने के लिए साजिश, हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने कराई गौकशी और पहुंचे थाने; हुआ खुलासा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें