फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य दिवस:  16.8 फीसदी महिलाएं और 20.9 फीसदी पुरुषों में उच्च रक्तचाप, ऐसे रखें खुद को स्वस्थ

Fri, 07 Apr 2023 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

विशेषज्ञों की सलाह है कि गैर संचारी रोगों से बचाव जरूरी है। इसके लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और नियमित रूप से व्यायाम करें।
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2023 - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे (एनएफएचएस)-5 में के अनुसार जिले में 7.2 फीसदी महिलाएं (15 वर्ष से ऊपर) और 8.2 फीसदी पुरुष उच्च अनियंत्रित शुगर की चपेट में हैं। वहीं, 16.8 प्रतिशत महिलाएं और 20.9 फीसदी पुरुष उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) से ग्रसित हैं। इसके लिए दवाएं ले रहे हैं। विशेषज्ञों की सलाह है कि गैर संचारी रोगों से बचाव जरूरी है। इसके लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और नियमित रूप से व्यायाम करें।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक डायबिटीज, कैंसर और हाइपरटेंशन जैसे गैर संचारी रोग के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इनसे बचाव के लिए जागरूक होना और जीवनशैली को बेहतर करना जरूरी है। इस बार विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम ‘स्वास्थ्य सभी के लिए’ तय की गई है। गैर संचारी रोगों के नोडल अधिकारी डॉ. पियूष जैन का कहना है कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए रोजाना व्यायाम करना चाहिए, समय से भोजन करना चाहिए और सही मात्रा में पोषण लेना जरूरी है।

ये भी पढ़ें जगनेर कांड: तीन दिन में नहीं हुई गिरफ्तारी, आईपीएल सट्टे के शक में पुलिस ने उठाया  था पति, पत्नी सदमे से मर गई

स्वास्थ्य विभाग ने आगरा कॉलेज में परिचर्चा का आयोजन किया

विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में आगरा कॉलेज व स्वास्थ्य विभाग ने ''स्वास्थ्य ही सब कुछ है'' थीम पर परिचर्चा आयोजित की गई। मुख्य वक्ता पद्मश्री डॉ. डीके हाजरा ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए लोगों को अपनी जीवन शैली बदलनी चाहिए। उचित खानपान, तनाव को कम करना, जीवन में अनुशासन व शारीरिक सक्रियता जरूरी है। पहले के समय में संचारी रोगों की भयावहता थी जो अब गैर संचारी रोगों के रूप में स्थानांतरित हो गई है।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पहले तनाव बहुत कम था। इससे गैर संचारी रोग बहुत कम था। अध्यक्षता आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनुराग शुक्ल ने की। जिला अस्पताल की एसआईसी डॉ. अनीता शर्मा ने महिला स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। कहा कि जब एक महिला स्वस्थ होगी, तो घर को स्वस्थ रख सकेगी। मेडिकल कॉलेज की पीएसएम विभागाध्यक्ष डॉ. रेनू अग्रवाल ने जनसंख्या वृद्धि पर चिंता व्यक्त की। आगरा डायबिटिक सोसाइटी के सचिव डॉ सुनील बंसल, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीयूष जैन ने भी विचार व्यक्त किए। प्रो. रचना सिंह ने स्वागत भाषण दिया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. अमित अग्रवाल व संचालन डॉ दीपाली सिंह ने किया।

20 यूनिट रक्तदान किया

एसएन मेडिकल कॉलेज के सहयोग से कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। एनसीसी कैडेट्स, शिक्षकों, छात्रों आदि ने 20 यूनिट रक्तदान किया। प्रो. क्षमा चतुर्वेदी, प्रो. सुनीता गुप्ता, डॉ. अंशु चौहान, प्रो. गौरांग मिश्रा, डाॅ. जयप्रकाश, प्रो. शादां जाफरी, डाॅ. टीपी सिंह, डाॅ. एके गुप्ता, डाॅ. अरुण चतुर्वेदी, डाॅ. सीमा मेहरा आदि की उपस्थिति रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें