कहां किस पार्टी को कितने मिले पोस्टल बैलेट
| विधानसभा क्षेत्र |
भाजपा |
सपा |
| फतेहाबाद |
234 |
391 |
| बाह |
399 |
345 |
| एत्मादपुर |
330 |
209 |
| खेरागढ़ |
485 |
296 |
| फतेहपुर सीकरी |
576 |
318 |
| आगरा छावनी |
444 |
296 |
| आगरा उत्तर |
652 |
298 |
| आगरा ग्रामीण |
619 |
406 |
| आगरा दक्षिण |
261 |
155 |
पांच साल पहले बसपा को ज्यादा थे पोस्टल बैलेट
साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पोस्टल बैलेट के मामले में नंबर एक पर रहे, पर बसपा को उसके बाद ज्यादा मत मिलते थे। चुनावी ड्यूटी करने वालों की दूसरी पसंद बसपा थी, पर इस बार बसपा की जगह समाजवादी पार्टी को ज्यादा पोस्टल बैलेट हासिल हुए ।
आगरा उत्तर सीट पर 2017 में सपा प्रत्याशी को महज 134 पोस्टल बैलेट मिले थे, जबकि इस बार उनकी संख्या 298 हो गई। इसी तरह आगरा ग्रामीण पर 2017 में सपा को केवल 234 वोट मिले थे, जबकि इस बार 406 कर्मचारियों की पसंद सपा प्रत्याशी रहा, जबकि बसपा यहां ईवीएम के आंकड़ों में दूसरे नंबर पर रही।