इनकी हो गई जमानत जब्त
कांग्रेस के अनुज शर्मा, पीस पार्टी के आलमगीर, मुस्लीम ली के मोहम्मद कामिल, डेरिक स्मिथ, प्रेम सिंह, रमजानी, राशिद अली चौधरी की जमानत जब्त हो गई।
इसलिए जीते: 'मेरे काम को वोट मिला'
जीत के बाद योगेंद्र उपाध्याय बोले कि काम को वोट मिला है। जनता के बीच सतत संपर्क काम आया। जनता सिर्फ काम को ही वोट देती है। नेतृत्व का भी भरपूर सहयोग मिला। हमारे कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया। अब मेरी प्राथमिकताओं में एसएन में एम्स की सुविधा, आगरा में सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देना, आईटी हब बनाना, शिक्षा का हब बनाना है।