मुकदमे में ये हैं नामजद
मुकदमे में डॉ. दीप्ति के पति डॉ. सुमित अग्रवाल, ससुर डॉ. एससी अग्रवाल, सास अनीता, जेठ डॉ. अमित और जेठानी तूलिका नामजद थीं। पुलिस ने डॉ. सुमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
24 अक्तूबर 2020 को पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट लगा दी। 17 दिसंबर 2020 में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को जांच के आदेश दिए थे। 27 जनवरी को सीबीआई ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी।
शुक्रवार को टीम एक बार फिर आगरा पहुंची। टीम ने डॉ. दीप्ति के फ्लैट में जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। ससुरालीजनों से पूछताछ की। प्रतापपुरा स्थित डॉ. दीप्ति के क्लीनिक पर पहुंची। अभी टीम यहीं जांच कर रही है।
इससे पहले आई टीम ने दीप्ति के फ्लैट से मिले चार मोबाइल और एक लैपटॉप को जब्त किया था। सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी कब्जे में ली थी। इनकी जांच जारी है।