फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस : छह दिन खुलेंगे बाजार तो नहीं टूटेगी संक्रमण की चेन, बरतें विशेष सतर्कता

Thu, 03 Sep 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • शनिवार को सरकारी दफ्तर भी खुलेंगे, रविवार को होगा बाजारों में सैनिटाइजेशन
  • डीएम ने बताया, वायरस की चेन तोड़ने के लिए कम से कम 48 घंटे का समय चाहिए
विज्ञापन
बाजार में भीड़ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छह दिन बाजार खुलेंगे तो कोरोना संक्रमण और बढे़गा। जिलाधिकारी का कहना है कि 55 घंटे की जगह 24 घंटे की साप्ताहिक बंदी में अब कोरोना वायरस की चेन नहीं टूट पाएगी। ऐसे में अब बाजारों में पहले से अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

विज्ञापन


सोमवार से शनिवार तक 12 घंटे बाजार खुलेंगे। शनिवार को सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज होगा। ऐसे में प्रशासन के सामने अब वायरस की चेन तोड़ने की चुनौती होगी। 


इस संबंध में जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा कि 24 घंटे की बंदी से चेन नहीं टूटेगी। लोगों को खुद ही अपना बचाव करना होगा। बाजारों में बिना मास्क न जाएं। जो दुकानदार मास्क नहीं पहने, उनसे खरीदारी नहीं करें। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वायरस की चेन तोड़ने के लिए कम से कम 48 घंटे का समय होना चाहिए। शासन के निर्देश पर अब छह दिन सभी बाजार खुले रहेंगे। सभी बाजारों में अब एक दिन रविवार की साप्ताहिक बंदी होगी।

विज्ञापन

250 दुकानों पर हो चुकी कार्रवाई

जुलाई में कोतवाली व जौहरी बाजार में संक्रमण फैल चुका है। तब जौहरी बाजार में 11 और कोतवाली मार्केट में आठ दुकानदार संक्रमित मिले थे। इनके अलावा लोहामंडी, प्रतापपुरा, शाहगंज, बोदला, छीपीटोला और राजामंडी क्षेत्र में 250 दुकानों पर नियमों के उल्लंघन में कार्रवाई हो चुकी है।

देहात में बढ़ रहा संक्रमण 

अछनेरा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को गढ़ीमा में जांच शिविर लगाया। कुल 57 लोगों की जांच हुईं। इस दौरान दो महिलाएं कोरोना संक्रमित मिलीं। जिसके बाद उनको एसएन कॉलेज भेजा गया। ग्राम प्रधान सुखवीर सिंह ने सैनिटाइजेशन कराया है। संक्रमित महिलाओं के मोहल्ले को सील किया गया है।

मंडी मिर्जा खां में एक महिला मिली संक्रमित

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर बुधवार को फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गांव मंडी मिर्जा खां के प्राथमिक स्कूल में शिविर लगाकर 82 ग्रामीणों की जांच की गई। इस दौरान एक महिला संक्रमित मिली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें