आगरा के थाना फतेहाबाद के नयापुरा में जमीन पर कब्जे के विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर किशोरी और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की। इसका वीडियो बना रहे किशोर को छत से फेंकने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
ये है मामला
प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद डीपी तिवारी ने बताया कि नयापुरा खंडेर में जमीन के कब्जे/स्वामित्व को लेकर हुए विवाद में अभियुक्त गण ने एक बच्चे करन उम्र करीब 12 वर्ष को जान से मारने की नियत से छत से नीचे फेंक देने व महिलाओं व बच्ची उम्र करीब 08 वर्ष के साथ छेड़खानी करने के संबंध में वादी की तहरीर के आधार थाना फतेहाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस मामले में वांछित आरोपियों सोवरन और रामलाल को पुलिस ने मंगलवार सुबह चेकिंग के दौरान फिरोजाबाद रोड तिराहे पर पकड़ लिया। नायपुरा खंडेर निवासी 40 वर्षीय सोवरन सिंह पर थाना फतेहाबाद में वन्य जीव संरक्षण खनन साहित्य अन्य धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों को जेल भेजा गया है।