फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड में आगरा मंडल का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड
विज्ञापन
आगरा। राष्ट्रीय योग ओलंपियाड-2026 में आगरा मंडल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता 28 अप्रैल को राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज, लखनऊ में हुई।
विज्ञापन


राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड में आगरा मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए मथुरा जनपद की छात्रा तन्नू (जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मांट) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि फिरोजाबाद जनपद के छात्र सत्यदेव (राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज, वजीरपुर जेहलपुर) ने तृतीय स्थान हासिल किया।

संयुक्त शिक्षा निदेशक, आगरा मंडल डॉ. मुकेश चंद्र अग्रवाल ने दोनों प्रतिभागियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा रविंद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद धीरेंद्र कुमार, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, मंडलीय पर्यवेक्षक डॉ. अनिल वशिष्ठ, प्रधानाचार्य एसके सिंह, जनपदीय क्रीड़ा सचिव मथुरा पदम सिंह, जनपदीय क्रीड़ा सचिव फिरोजाबाद दिनेश सिंह चाहर, जिला क्रीड़ा सचिव आगरा रीनेश मित्तल एवं पंकज शर्मा ने विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें