फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए खुशखबरी: आगरा में शहीद स्मारक पर निःशुल्क ही मिलेगा प्रवेश, बैकफुट पर आया ADA, फैसला स्थगित

Fri, 14 Apr 2023 02:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा आने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। यहां आगरा विकास प्राधिकरण ने शहीद स्मारक पर टिकट लगाने के फैसले को फिलहाल स्थगित कर दिया है। यानी शहीद स्मारक घूमने वाले पार्यटकों को यहां प्रवेश निःशुल्क ही मिलेगा। 
विज्ञापन
शहीद स्मारक, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में शहीद स्मारक पर टिकट लगाने के फैसले पर आगरा विकास प्राधिकरण बैकफुट पर आ गया है। उसने टिकट लगाने के फैसले को स्थगित कर दिया है। शुक्रवार को अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग के बाद यह निर्णय लिया गया। 

विज्ञापन


दरअसल, आगरा विकास प्राधिकरण ने शहीद स्मारक के रख-रखाव के लिए टिकट लगाने का फैसला लिया था। लेकिन, कई संगठनों और आमजन ने इसका विरोध किया। विरोध को देखते हुए शुक्रवार को एडीए ने अधिकारियों के साथ बैठक की। 

टिकट लगाने का फैसला स्थगित

बैठक के बाद शहीद स्मारक पर 15 अप्रैल से टिकट लगाने के फैसले को स्थगित करने की जानकारी सार्वजनिक की। बताते चलें कि जोनल और सुभाष पार्क पर टिकट लेने के बाद प्रवेश दिया जाता है। इसी की तर्ज पर एडीए ने शहीद स्मारक पर भी टिकट लगाने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें