फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल: राजस्थान रॉयल्स में चमकेगा ताजनगरी का ध्रुव, इस सीजन में खलेंगे शहर के तीन क्रिकेटर

Mon, 14 Feb 2022 01:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरैल ताजनगरी के तीसरे खिलाड़ी हैं, जो आईपीएल 2022 का हिस्सा बनेंगे। दीपक और राहुल चाहर को इस बार करोड़ों में खरीदा गया है। 
विज्ञापन
विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरैल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी के क्रिकेटर आईपीएल में दबदबा बनाए हैं। दीपक और राहुल चाहर के बाद अब आगरा निवासी विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरैल को आईपीएल में शामिल होने का मौका मिला है। दूसरे राउंड में उनको राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा है।

विज्ञापन

 
ध्रुव जुरैल आगरा के पांचवें क्रिकेटर हैं जो आईपीएल का हिस्सा बने हैं। टीम इंडिया के मध्यम गति के गेंदबाज दीपक चाहर, लेग स्पिनर राहुल चाहर तो इस संस्करण में भी आईपीएल का हिस्सा हैं जबकि बल्लेबाज तेजेंद्र ढिल्लन और कृष्णकांत उपाध्याय पहले आईपीएल का हिस्सा रह चुके हैं। 

ध्रुव जुरैल के नाम उपलब्धियां

  • वर्ष 2020 में दक्षिण अफ्रीका में हुए अंडर-19 विश्व कप में टीम इंडिया के उप कप्तान रहे। टीम इंडिया उप विजेता रही। 
  • वर्ष 2019 में एशिया कप में अंडर-19 टीम इंडिया के कप्तान रहे। उनकी कप्तानी में भारत ने एशिया कप जीता। 
  • वर्तमान में यूपी रणजी टीम के सदस्य के रूप में चयनित हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा
क्रिकेटर ध्रुव जुरैल ने कहा कि आईपीएल में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा। राजस्थान रॉयल्स की हर उस उम्मीद को सौ फीसदी पूरा करूंगा, जिस कारण टीम ने मुझमें विश्वास दिखाया है। मैं आज बहुत खुश हूं। सपना था कि मैं भी आईपीएल की किसी टीम का हिस्सा बनूं। अब मेरा काम शुरू होगा। 

मेहनत का मिला परिणाम
ध्रुव जुरैल के कोच के परवेंदर यादव ने बताया कि ध्रुव की मेहनत ने रंग दिखाया है। यह हर रोज घंटों प्रैक्टिस करने का सुखद नतीजा है कि उसको राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। उसके अंडर-19 के मैचों के आंकड़ों ने उसके चयन में अहम भूमिका निभाई। 

दीपक चाहर को मिले 14 करोड़ रुपये
आगरा के तेज गेंदबाज दीपक चाहर को चेन्नई सुपर किंग ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनके छोटे भाई राहुल चाहर 5.25 करोड़ में खरीदे गए। उन्हें पंजाब किंग्स ने खरीदा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें