फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा कोरोना वायरस: फिर बढ़ता दिख रहा संक्रमण, आठ नए मरीज मिले, दस ठीक हुए

Wed, 23 Jun 2021 02:16 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में कोरोना संक्रमण से अब तक 451 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं सही होने की दर 97 फीसद के ऊपर है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस: सैंपल लेता स्वास्थ्य विभाग का कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में फिर से संक्रमण बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में 6,254 लोगों की जांच की गई, जिनमें आठ नए मरीज मिले हैं। वहीं 10 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। जिले में अब 75 सक्रिय मरीज हैं। अबतक मिले कुल 25,660 मरीजों में से 25,134 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक जनपद में 451 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं ठीक होने की दर 97 फीसद से ऊपर है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने लोगों से सतर्कता बरतने और कोविड व्यवहार को जीवन में अपनाने की अपील की है। 
विज्ञापन



तीसरी लहर से बचने के लिए ये करें
- टीकाकरण: 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोग टीका लगवाएं। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, टीके के बाद भी कोई संक्रमित होता है, तो उसकी हालत गंभीर नहीं होगी। 
- डबल मास्क: घर से बाहर जाते वक्त डबल मास्क लगाकर जाएं। जरूरी हो तो ही घर से बाहर जाएं। अस्पताल, रेलवे स्टेशन, मॉल और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
विज्ञापन

- सैनिटाइजर: खाने पीने से पहले हाथों को साबुन से साफ करें। हाथ साफ नहीं हैं तो आंख, नाक और मुंह को नहीं छुएं। कम से कम एक मीटर की दूरी से ही बातें करें।
विज्ञापन


अच्छी खबर: आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में शुरू होगी विशेष पेन क्लीनिक, हर दर्द का मिलेगा इलाज
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें