फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोराना से राहत: साढ़े चार हजार लोगों में मिल रहा एक संक्रमित, अब 66 सक्रिय मरीज

Thu, 01 Jul 2021 02:29 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में पिछले 24 घंटे में गुरुवार को 9,173 सैंपल जांच में दो नए संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस: जांच सैंपल लेते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में अब साढ़े चार हजार लोगों की जांच में एक नया संक्रमित मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में गुरुवार को जिले में 9,173 सैंपल जांच में दो नए संक्रमित मिले हैं। बुधवार को भी दो मरीज मिले थे। दो दिन में 17 हजार से अधिक लोगों की जांच में कुल चार मरीज मिले हैं।

विज्ञापन


दो मरीज आज ठीक भी हुए हैं। जिले में 66 सक्रिय मरीज हैं। 11.77 लाख से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है। जिनमें 25708 संक्रमित मिल चुके हैं। 25189 स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 453 मरीजों की मौत हो चुकी है।

बुधवार को हुई थी एक और मौत
ताजनगरी में बुधवार को एक संक्रमित की मृत्यु हुई थी। जिसके बाद मृतकों की संख्या 453 हुई। शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण में कमी आई है। नए मरीज मिलना कम होने से लोग राहत की सांस ले रहे हैं। दूसरी तरफ कोरोना कर्फ्यू खत्म होने के बाद लापरवाहियों का सिलसिला शुरू हो गया है। लोग बिना मास्क बाहर निकल रहे हैं। उचित दूरी पालन नहीं हो रहा। पुलिस व प्रशासन भी सख्ती को लेकर लापरवाह है। अगर सतर्कता नहीं बरती गई तो तीसरी लहर जल्द आने की आशंका है।
विज्ञापन


लोग बिना मास्क बाहर निकल रहे
नए मरीज मिलना कम होने से लोग राहत की सांस ले रहे हैं। दूसरी तरफ कोरोना कर्फ्यू खत्म होने के बाद लापरवाहियों का सिलसिला शुरू हो गया है। लोग बिना मास्क बाहर निकल रहे हैं। उचित दूरी पालन नहीं हो रहा। पुलिस व प्रशासन भी सख्ती को लेकर लापरवाह है। अगर सतर्कता नहीं बरती गई तो तीसरी लहर जल्द आने की आशंका है।

राहत: 687 गांव संक्रमण मुक्त, तीन में बचे चार मरीज
जिले की 690 ग्राम पंचायतों में 687 गांव संक्रमण मुक्त हो गए हैं। अब सिर्फ तीन गांव में ही चार मरीज बचे हैं। चारों मरीज होम आइसोलेशन में हैं। ऐसे में आगामी सप्ताह तक जिले की सभी 15 ब्लॉक में 690 पंचायतें संक्रमण मुक्त हो सकती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में नए केस मिलना बंद हो गया है। इससे लोग चैन की सांस ले रहे हैं। 
विज्ञापन


आगरा में सचिन हत्याकांड: हत्यारोपियों के नारको टेस्ट की मांग, अजय देवगन की फिल्म देखकर रची थी साजिश
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें