कोरोना वासरस: टेस्ट सैंपल लेता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
बंगलूरू से आए यात्री में कोरोना संक्रमण मिलने से ताजनगरी में एक सक्रिय मरीज हो गया है। तीन दिन से कोई मरीज नहीं था। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर बंगलूरू से आए यात्री की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को 4,378 लोगों की जांच की गई। बीते 24 घंटे में एक मरीज संक्रमित मिला है। सोमवार को जिले में कोरोना जांचों का आंकड़ा 18.07 लाख पहुंच गया। कुल 25,757 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें 25,298 मरीज ठीक हो चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.21 प्रतिशत है। नया मरीज मिलने से इसमें मामूली कमी आई है। जिले में 458 संक्रमित अब तक दम तोड़ चुके हैं। मार्च 2021 में शुरू हुई दूसरी लहर के करीब आठ महीने से बाद ताजनगरी में सक्रिय मरीज शून्य हुए थे। लेकिन बंगलूरू से आए यात्री ने फिर चिंता बढ़ा दी है। जिला प्रशासन ने अपील की है कि लोग मास्क जरूर पहनें। कोविड नियमों का पालन करें। जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है वो टीकाकरण जरूर करा लें।