फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आगरा कॉलेज के शिक्षकों ने बांधी काली पट्टी, पुरानी पेंशन समेत 30 मांगों पर सरकार को घेरा

Tue, 03 Nov 2026 10:17 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा कॉलेज के शिक्षकों ने अपनी 30 लंबित मांगों को लेकर सोमवार को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। फुपुक्टा के आह्वान पर प्रदेश के अनुदानित महाविद्यालयों में 2 से 5 नवंबर तक शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। शिक्षकों की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करने, चिकित्सकीय अवकाश और नोशनल इंक्रीमेंट का लाभ देना शामिल है।
विज्ञापन
आगरा कॉलेज के शिक्षकों ने बांधी काली पट्टी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 फुपुक्टा के आह्वान पर सोमवार को आगरा कॉलेज के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षक दो से पांच नवंबर तक प्रदेश के सभी अनुदानित महाविद्यालयों में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। इसके माध्यम से सरकार का ध्यान शिक्षकों की 30 लंबित मांगों की ओर आकर्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन


शिक्षकों की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, चिकित्सकीय अवकाश की सुविधा, सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करने और नोशनल इंक्रीमेंट का लाभ देने आदि शामिल हैं। शिक्षकों का कहना है कि लंबे समय से इनका समाधान नहीं हुआ है। इसके विरोध में प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया गया है।

इस दौरान फुपुक्टा अध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र चौहान, औटा के पूर्व महामंत्री डॉ. भूपेंद्र कुमार चिकारा, स्टाफ क्लब सचिव डॉ. आनंद प्रताप सिंह, पूर्व सचिव डॉ. विजय कुमार सिंह, डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. एके सिंह और डॉ. शिव कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें