फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा कॉलेज ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट जारी की, यहां देखें

Tue, 13 Oct 2020 01:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा कॉलेज, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा कॉलेज ने 2020-21 सत्र के लिए बीए, बीएससी, बायोटेक और बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए मेरिट सूची जारी कर दी है। इसे सूचना पट पर चस्पा करने के साथ कॉलेज की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है। 

विज्ञापन


कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके मिश्रा ने बताया कि मेरिट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थी हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की अंकतालिका, आधार कार्ड, चरित्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और टीसी लेकर काउंसलिंग वाली तिथि को समय पर उपस्थित हों। 


मीडिया प्रभारी डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि बीकॉम प्रथम वर्ष के डॉ. आरके श्रीवास्तव, बीएससी गणित वर्ग की डॉ. क्षमा चतुर्वेदी, बीएससी बायो के डॉ. पीवी झा, बीए छात्र वर्ग के डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, बीए छात्रा वर्ग की डॉ. कमलेश वर्मा ओर बीएससी बायोटेक के उॉ. अशोक उपाध्याय प्रवेश प्रभारी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीए छात्र वर्ग
सामान्य: 105.68
ओबीसी: 96.87
एससी: 94.38
साक्षात्कार: 15 अक्तूबर सुबह 10:30 बजे हिंदी विभाग

बीए छात्रा वर्ग
सामान्य 102.78
ओबीसी: 93.30
एससी: 91.13
साक्षात्कार: 19 से 22 अक्तूबर सुबह 10:30 बजे गंगाधर शास्त्री भवन

बीएससी गणित वर्ग
सामान्य वर्ग: 115
ओबीसी: 102.53
एससी: 92.21
साक्षात्कार: 13 और 16 अक्तूबर सुबह 10 बजे से गंगाधार शास्त्री भवन

बीएससी जीवविज्ञान
सामान्य: 107
ओबीसी: 93
एससी: 87
साक्षात्कार: 19 और 20 अक्तूबर सुबह 10:30 बजे बॉटनी थिएटर

बीएससी बायोटेक 1
सामान्य: 102
ओबीसी: 97
एससी: 88
साक्षात्कार: 19 अक्तूबर सुबह 10:30 बजे बायोटेक्नोलॉजी विभाग

बीकॉम 1
सामान्य: 118.80
ओबीसी: 105.05
एससी: 98.52
साक्षात्कार: 15 और 16 अक्तूबर को सुबह 10 बजे



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें