दीवानी परिसर में वाहन हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद जिला जज की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए दो प्रस्ताव पारित किए गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा दीवानी परिसर में बृहस्पतिवार को वाहन हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद शुक्रवार को जिला जज संजय कुमार मलिक की अध्यक्षता में बार एसोसिएशन के अध्यक्षों और सचिवों के साथ अहम बैठक हुई। इसमें परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर चर्चा के बाद दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
विज्ञापन
पहले प्रस्ताव के तहत आमजन और वादकारियों के निजी वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों तक ही जा सकेंगे। संबंधित अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों को इस व्यवस्था का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए जाएंगे।
दूसरे प्रस्ताव के तहत ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाएगा, जो बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत नहीं हैं, लेकिन अधिवक्ता बताकर विधि व्यवसाय से जुड़ी गतिविधियां कर रहे हैं। इसके साथ ही विधि छात्रों और अन्य अपंजीकृत व्यक्तियों की वास्तविक पहचान और स्थिति का भी सत्यापन कराया जाएगा।