फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः एक सौ साल पुराने रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, नए सिरे से होगा निर्माण

Thu, 24 Sep 2020 12:09 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

1- स्टेशन भवन और यात्री प्रतीक्षालय में होगा सुधार 
2- टूटी हुई छत के स्लैब का भी किया जाएगा बदलाव 
3- सिटी स्टेशन की दीवारों का निर्माण भी किया जाएगा
4- सुरंग से लेकर राजा की मंडी स्टेशन तक किनारों की मिट्टी हटाने और जलनिकासी की होगा व्यवस्था।
 
विज्ञापन
आगरा सिटी रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक सौ साल पुराना आगरा सिटी रेलवे स्टेशन 76 लाख रुपये के निर्माण कार्यों से नए रंग-रूप में दिखाई देगा। स्टेशन का भवन, दीवारें और यात्री प्रतीक्षालय नए सिरे से बनवाए जाएंगे। इसके अलावा राजा की मंडी जाने वाले ट्रैक पर पड़ने वाली अंधेरी सुरंग के दोनों किनारों से मलबा और झाड़ियों को भी साफ करवाया जाएगा। 
विज्ञापन


शहर के मध्य स्थित आगरा सिटी रेलवे स्टेशन की इमारत जर्जर हो गई है। भवन का प्लास्टर भी कई बार गिर चुका है। यात्री प्रतीक्षालय की छत टूट चुकी है और जीआरपी बैरक की भी हालत खस्ता है।

ये भी पढ़ें- एक्सक्लूसिव: कोरोना से बचाव को काढ़े का ओवरडोज, अब पेट में जलन और अल्सर, ऐसे तैयार करें काढ़ा
विज्ञापन


सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने इसके सुधार के लिए प्रस्ताव दिया था। अब स्टेशन पर नए सिरे से निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने 76,63,662 लाख रुपये का टेंडर निकाला है। इसमें सिटी स्टेशन से लेकर कैंट तक के ट्रैक के किनारों से मलबा आदि हटाने के कार्य भी शामिल हैं। 
विज्ञापन

कार्यों में लगेगा छह माह का समय 
सिटी स्टेशन की इमारत बेहद पुरानी हो चुकी है। इसकी मरम्मत और निर्माण कार्य के टेंडर किए गए हैं। इन कार्यों में छह माह का समय तो लग ही जाएगा। अभी टेंडर के बाद अन्य प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। - एसके श्रीवास्तव, वाणिज्य प्रबंधक, आगरा रेल मंडल 

ये किए जाएंगे बदलाव
1- स्टेशन भवन और यात्री प्रतीक्षालय में होगा सुधार 
2- टूटी हुई छत के स्लैब का भी किया जाएगा बदलाव 
3- सिटी स्टेशन की दीवारों का निर्माण भी किया जाएगा
4- सुरंग से लेकर राजा की मंडी स्टेशन तक किनारों की मिट्टी हटाने और जलनिकासी की होगा व्यवस्था।

स्टेशन पर दो पैसेंजर ट्रेनों का है ठहराव
आगरा सिटी स्टेशन पर इस वक्त किसी स्पेशल ट्रेन का ठहराव नहीं है, लेकिन लॉकडाउन से पहले यहां प्रतिदिन दो पैसेंजर ट्रेनें आगरा कैंट टूंडला मेमू पैसेंजर और इटावा टूंडला पैसेंजर का ठहराव था। स्टेशन से रोजाना करीब 25 से 30 हजार मूल्य की टिकटों की बिक्री की जाती है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें