फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 10th Result: जानें आगरा मंडल में किसने किया टॉप, यहां देखें टॉपरों की पूरी लिस्ट

Wed, 30 May 2018 09:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मेधावी स्टूूडेंट्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। दोपहर बाद बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर दिया। इसी के साथ ही छात्रों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 
विज्ञापन


आगरा मंडल में लड़कियां बाजी मारती हुई दिख रही हैं। एटा जिले में असीसी कांवेंट स्कूल की नंदिता ने 99.4 प्रतिशत अंक पाकर मंडल में टॉप किया है। 

वहीं मथुरा सविंदा गुरुकुल स्कूल की सौम्या सिंह ने 99 फीसदी अंक के साथ दूसरा स्थान पाया। द एशियन स्कूल फिरोजाबाद के छात्र उमेश वर्मा और यंग स्कॉलर्स एकडेमी की तनु 98.6 के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं के ये हैं टॉपर

एटा जिले के असीसी कांवेंट स्कूल की नंदिता ने 99.4 फीसदी अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। 
मथुरा में सविंदा गुरुकुल स्कूल की सौम्या सिंह 99 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में पहले स्थान पर रहीं।
फिरोजाबाद में द एशियन स्कूल शिकोहाबाद के उमेश वर्मा और यंग स्कॉलर्स एकडेमी की तनु ने संयुक्त रूप से जिले में सबसे ज्यादा 98.6 अंक हासिल किए हैं।
आगरा में जीडी गोयनका की श्वेता सिंह और डीपीएस की एश्वर्या 98 फीसदी अंक के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। 
मैनपुरी में एसबीआरएल के छात्र मनीष कुमार ने 98 फीसदी अंके साथ जिले में अव्वल आए हैं।  
कासगंज में 95.6 फीसदी अंक के साथ जोसेफ स्कूल के साहिल खरे पहले स्थान पर हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें