फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना वेतन कब तक करें काम: आगरा कैंट स्टेशन पर दूसरे दिन भी सफाई ठप, दिनभर चलता रहा हंगामा

Wed, 24 Jun 2026 12:34 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दो महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज आगरा कैंट स्टेशन के 75 आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों ने दूसरे दिन भी प्रदर्शन कर सफाई कार्य पूरी तरह ठप कर दिया। रेलवे अधिकारियों ने हस्तक्षेप करते हुए तीन दिन में वेतन भुगतान का आश्वासन दिया है, जबकि भुगतान नहीं होने पर संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
 
विज्ञापन
आगरा कैंट स्टेशन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कैंट स्टेशन पर 75 आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों ने मंगलवार को दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया। दो महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण उन्होंने सफाई कार्य पूरी तरह ठप कर दिया। रेल प्रशासन को प्राइवेट सफाई कर्मियों को बाहर से बुलाना पड़ा। तब कहीं स्टेशन पर सफाई हो सकी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  आगरा-मथुरा हाईवे पर बड़ा हादसा: चलती रोडवेज बस का पहिया निकला, डिवाइडर से टकराकर पलटी; 8 यात्री गंभीर घायल


मंगलवार सुबह नौ बजे से ही सभी सफाईकर्मी आगरा कैंट स्टेशन पर इकट्ठे हो गए। उन्होंने जमकर नारेबाजी की। मौके पर रेलवे अधिकारी पहुंचे। हंगामा बढ़ता देख आरपीएफ भी मौके पर आ गई। रेलवे अधिकारियों और आरपीएफ ने कर्मचारियों को समझाया। इस दौरान ठेकेदार से भी बात की गई। अधिकारियों ने तीन दिन में वेतन भुगतान का भरोसा दिलाया। कर्मचारियों का आरोप है कि ठेकेदार हर बार रेलवे से बिल पास न होने का बहाना बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: 15 साल पुरानी गाड़ी लेकर टीटीजेड में घुसे तो होगी एफआईआर, स्मार्ट कैमरों से होगी निगरानी; वाहन होंगे सीज


जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि संबंधित कंपनी को सात दिन का समय दिया गया है। अगर तीन दिन में कंपनी सफाईकर्मियों का वेतन भुगतान नहीं करती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आगरा कैंट स्टेशन पर कुल 75 आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। ये सभी दो महीने से वेतन न मिलने से परेशान हैं। प्रदर्शन करने वालों में अशोक, अजय, मोहन, संगीता, राकेश राजपूत, असंगठित कर्मचारी मजदूर यूनियन के लक्ष्मीनारायण शर्मा, ट्रेड यूनियन काउंसिल के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा और शरीफ खान मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -  UP: तीन साल से फाइलों में कैद हैं अरावली के हजारों साल पुराने शैल चित्र, संरक्षण का प्रस्ताव अब भी अटका


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें