फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Building Collapse: आगरा में गिरी जर्जर इमारत, मच गई चीख-पुकार; दो लोगों के घायल होने की सूचना

Tue, 11 Jul 2023 09:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

शाहगंज बाजार में स्थित गोवर्धन बेकरी की इमारत मंगलवार तड़के गिर गई। बताया गया है कि ये इमारत काफी पुरानी थी, जो बारिश के वजह से गिर गई।
विज्ञापन
Agra Building Collapse - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शाहगंज बाजार में जर्जर इमारत धराशाही हो गई। हादसा सुबह तड़के हुआ। इमारत के गिरने के साथ हुए धमाके को सुनकर लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस इमारत के गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल ही दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


शाहगंज बाजार में स्थित गोवर्धन बेकरी की इमारत मंगलवार तड़के गिर गई। बताया गया है कि ये इमारत काफी पुरानी थी, जो बारिश के वजह से गिर गई। सूचना मिलते ही तत्काल इंस्पेक्टर शाहगंज मौके पर पहुंच गए। घायल हुए दो लोगों को तत्काल ही उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

गनीमत ये रही कि ये इमारत तड़के गिरी जब वहां भीड़ भाड़ नहीं थी। दिन में इस जगह काफी लोग होते हैं। यदि ये इमारत दिन के समय गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें