फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाओं का काला कारोबार: सरगना विजय गोयल को पकड़ने के लिए चार राज्यों में दबिश, परिचितों पर नजर

Tue, 11 Jul 2023 07:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

नकली दवाओं के काले कारोबार के सरगना विजय गोयल को पकड़ने के लिए चार राज्यों में दबिश दी जा रही है। तीन दिन हो गए, रिश्तेदार और परिचितों के घरों पर भी नहीं मिला, उसका मोबाइल  भी बंद है।
 
विज्ञापन
दवा पैक करने की मशीन और पकड़ी गईं नकली दवाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में नकली दवाओं के मामले में सरगना विजय गोयल की गिरफ्तारी तीन दिन बाद भी नहीं हो सकी है। पुलिस ने उसके रिश्तेदार और परिचितों के घर पर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। उसका मोबाइल बंद है। उसकी तलाश 10 से अधिक शहर और चार राज्यों में की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार को बिचपुरी और सिकंदरा में विजय गोयल की नकली दवा की फैक्टरी में छापा मारा था। छह करोड़ का माल पकड़ा गया था। नशे के सिरप से लेकर नींद की गोलियां, उपकरण सहित केमिकल भी थे। दो मुकदमे लिखे गए, 7 लोगों को जेल भेजा गया। इसमें विजय गोयल की पत्नी रेखा गोयल भी शामिल थी। विजय गोयल की दो थानों की पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को तलाश है। वह कच्चा माल दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड से मंगाता था। बिहार, पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक दवाओं की तस्करी कराता था। उसका मोबाइल बंद है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में वो नजर नहीं आया है। निजी वाहन की लोकेशन भी पुलिस को नहीं मिल सकी है।

सरगना के परिचितों को ढूंढ रही पुलिस

पुलिस विजय गोयल के परिचितों, माल सप्लाई करने वाले और नकली दवाओं को बाजार में खपाने वालों को ढूंढ रही है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के सीओ इरफान नासिर खान ने अलग-अलग टीमें बनाईं हैं।
विज्ञापन

इन नंबरों पर दें जानकारी

लोग नकली दवाओं की बिक्री करने वालों की जानकारी 7839877267 और 7839877270 नंबर पर दे सकते हैं। नंबर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के हैं। सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा। इन नंबरों पर मैसेज भी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें