फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा मेयर का बड़ा बयान- आतंकी घटनाओं में हुआ है बुर्के का इस्तेमाल, लगनी चाहिए रोक

Sat, 04 May 2019 05:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा के मेयर नवीन जैन
विज्ञापन
बुर्के को लेकर छिड़ी बहस के बीच आगरा से भाजपा मेयर नवीन जैन ने बड़ा बयान दिया है। मेयर ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोगों को वर्षों पुरानी धार्मिक परपंराओं में बदलाव करना चाहिए।  समाज को अपने स्तर पर बुर्का पहनने पर रोक लगानी चाहिए।  
विज्ञापन


भाजपा मेयर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान कई लड़के बुर्के में फर्जी वोट डालते हुए पकड़े गए थे। बुर्के में पहचान नहीं हो पाती है। कई जगह आतंकी घटनाओं में भी बुर्के का इस्तेमाल हुआ है। मुस्लिम समाज को इस परंपरा में बदलाव करना चाहिए।  

बता दें कि श्रीलंका में आतंकी हमले के बाद बुर्का बैन कर दिया गया है। शिवसेना ने भारत में भी बुर्का पहनने पर पाबंदी लगाए जाने की मांग उठाई। इसके बाद बुर्के को लेकर देशभर में सियासी बहस छिड़ गई है। 
विज्ञापन


भाजपा विधायक संगीत सोम ने तो इस पर विवादित बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि बुर्के की आड़ में आतंकवाद पनप रहा है। इस पर तुरंत पाबंदी लगा देनी चाहिए। अब आगरा के भाजपा मेयर नवीन जैन ने बयान दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें