फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनावः आचार संहिता उल्लंघन में फंसे भाजपा के मेयर प्रत्याशी, जांच के आदेश

Tue, 07 Nov 2017 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
नवीन जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के मेयर पद के प्रत्याशी नवीन जैन पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है। डीएम गौरव दयाल ने जांच प्रारंभ करा दी है। डीएम के पास शिकायत आई थी कि नवीन जैन ने अपने समर्थकों को एकत्र करने के लिए शैक्षणिक परिसर का प्रयोग किया।
विज्ञापन


बता दें कि नवीन जैन के समर्थक सुबह आगरा कालेज के परिसर में एकत्र हुए थे। यहां शिक्षकों के आवास हैं। यहां एक मंच बनाया गया था और कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए कुर्सियां रखीं थी। सुबह दस बजे से उनके समर्थक यहां जमा होने शुरू हो गए थे। ढोल नगाडे़ और लाउडस्पीकर बज रहे थे। कार्यकर्ताओं ने यहां नारेबाजी की।

इसके अतिरिक्त नगर निगम कार्यालय के सामने एक ज्वेलरी शोरूम के बाहर मंच बनाया गया था और वहां नवीन जैन का कटआउट लगा था। इसे एडीएम सिटी ने हटवाया था। 

हालांकि नवीन जैन का कहना है कि आगरा कालेज प्रबंधन से अनुमति लेने के बाद प्रशासन से अनुमति ली गई थी। अब जांच का विषय यह है कि प्रशासन ने शैक्षणिक परिसर में राजनीतिक कार्यक्रम की अनुमति कैसी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें