बार एसोसिएशन ने एक प्रस्ताव पारित कर वादकारियों को अनावश्यक रूप से न्यायालय में उपस्थित न होने की अपील की है। इसके साथ ही जिला जज को ज्ञापन देकर वादकारी और अधिवक्ता की अनुपस्थिति में किसी भी पत्रावली पर विपरीत आदेश नहीं देने का अनुरोध किया है।
कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए केंद्र सरकार से लेकर प्रदेश सरकार कवायद कर रही है। स्कूल-कॉलेज, मॉल और सिनेमाघर तक बंद किए जा चुके हैं। दीवानी में 3500 अधिवक्ता हैं। न्यायालय परिसर
में रोजाना 10 हजार से अधिक वादकारी आते हैं।
आगरा बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक में सोमवार को आवश्यक प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें कहा कि जनपद के वादकारी कोरोना वायरस के प्रभाव के कारण अनावश्यक रूप से न्यायालय में उपस्थित होने से बचें। कम से कम संख्या में आएं।