फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में बीएएमएस छात्रों का प्रदर्शन: तीन वर्ष से नहीं हुई परीक्षा, एबीवीपी ने दिया समर्थन, कुलपति सचिवालय गेट का तोड़ा ताला

Fri, 09 Jul 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

बीएएमएस तृतीय वर्ष के छात्र आसिफ अली ने कहा कि उनका साढे़ पांच वर्ष का कोर्स, आठ वर्ष में पूरा हो रहा है। एक ही कक्षा में तीन वर्ष से पड़े हुए हैं। छात्रों ने कहा कि उनकी पूरक परीक्षाएं भी समय से नहीं कराई जातीं। 
विज्ञापन
आगरा में विश्वविद्यालय में प्रदर्शन करते बीएएमएस के छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएएमएस वर्ष 2016-17 बैच के छात्रों ने तीन वर्ष से परीक्षा नहीं कराए जाने पर गुरुवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने छात्रों को समर्थन दिया। प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने कुलपति सचिवालय के गेट का ताला तोड़ दिया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। परीक्षा नियंत्रक ने सितंबर में परीक्षा कराने का आश्वासन दिया तब छात्र वहां से हटे। 

विज्ञापन


बीएएमएस तृतीय वर्ष के छात्र आसिफ अली ने कहा कि उनका साढे़ पांच वर्ष का कोर्स, आठ वर्ष में पूरा हो रहा है। एक ही कक्षा में तीन वर्ष से पड़े हुए हैं। छात्रों ने कहा कि उनकी पूरक परीक्षाएं भी समय से नहीं कराई जातीं। परीक्षाएं छह माह में कराई जानी चाहिए लेकिन वार्षिक परीक्षाओं के साथ कराई जाती हैं। प्रदर्शन कर रहे छात्रों से पहले कुलसचिव संजीव कुमार सिंह ने ज्ञापन लिया और दस दिन में परीक्षा की प्रक्रिया शुरू कराने के लिए कहा। बाद में छात्रों और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव से बात की। उन्होंने सितंबर में लंबित परीक्षाएं कराने का आश्वासन दिया।

एबीवीपी की विश्वविद्यालय इकाई की अध्यक्ष प्रियंका तिवारी का कहना है कि बीएएमएस के छात्रों का भविष्य बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा, संगठन उनके साथ खड़ा है। संगठन के प्रांत शोध कार्य प्रमुख मनमोहन का कहना है कि परीक्षा नियंत्रक ने दस दिन में परीक्षा फार्म जारी कराने का आश्वासन दिया है। ऐसा न होने पर संगठन को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। विरोध प्रदर्शन में शुभम कश्यप, नितिन माहेश्वरी, शिवम जैन, कान्हा मुद्गल, आर्यन व बीएएमएस के छात्र मौजूद रहे।  
विज्ञापन


बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम की परीक्षाएं भी लटकीं  
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम की परीक्षाएं भी लटकी हुई हैं। जीजी स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल, रुनकता के प्रबंध समिति के सचिव मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके कॉलेज की सत्र 2015-16 के छात्रों की चतुर्थ वर्ष की मुख्य परीक्षा मई-जून 2020 में होनी थी, अभी तक नहीं कराई गई है। इसी तरह सत्र 2019-20 के छात्रों की प्रथम वर्ष की मुख्य परीक्षाएं भी गत वर्ष मई-जून में होनी थीं, अभी तक परीक्षा का कार्यक्रम नहीं जारी किया गया है। दोनों परीक्षाओं के आयोजन के लिए कुलपति को तीन-तीन बार पत्र भेजा जा चुका है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि सभी लंबित परीक्षाओं को कराने के लिए योजना बनाई जा रही है। मुख्य परीक्षा के बाद ये परीक्षाएं कराई जाएंगी।

 

ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: मुलायम सिंह के गढ़ में आठ ब्लॉक में दाखिल हुए 19 नामांकन, मतदान से होगा फैसला

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें