फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इंतजार खत्म...आगरा की नई टाउनशिप में सबसे सस्ते प्लॉट के लिए, इस तारीख को खुलेगी लॉटरी

Wed, 10 Sep 2025 09:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा की नई टाउनशिप अटलपुरम में भूखंडों की लॉटरी खुलने की तारीख घोषित कर दी गई है। इस आवासीय योजना में  322 भूखंडों के लिए 1842 आवेदन आए हैं। भूखंडों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से सूरसदन में होगा।
विज्ञापन
आगरा की नई टाउनशिप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ग्वालियर रोड स्थित ककुआ और भांडई गांव में 138 हेक्टेयर में विकसित हो रही अटलपुरम टाउनशिप के पहले चरण में सेक्टर-1 में 322 भूखंडों के लिए 1842 आवेदन आए हैं। भूखंडों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से 29 सितंबर को सूरसदन में होगा। 15 से 22 सितंबर के बीच खरीदारों को आवेदन में त्रुटि सुधार का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 अगस्त को आगरा में एडीए की आवासीय योजना अटलपुरम को लाॅन्च किया था। 8 अगस्त से भूखंड खरीद के पंजीकरण शुरू हुए। 8 सितंबर तक 1842 आवेदन आए हैं। आवेदन भूखंडों की संख्या से करीब छह गुना अधिक हैं। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि भूखंड खरीद के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित समय अवधि में प्राप्त हुए आवेदनों और अभिलेखों का परीक्षण किया जा रहा है।

 
Trending Videos

त्रुटि सुधार के लिए 15 सितंबर को जयपुर हाउस स्थित एडीए दफ्तर में सूचना पट और प्राधिकरण की वेबसाइट पर सभी आवेदकों की सूची अपलोड की जाएगी। 22 सितंबर तक आवेदक सूची में अंकित कमियों को दूर कर सकेंगे। आवेदन फाॅर्म में दर्शायी त्रुटि दूर नहीं करने पर आवेदन निरस्त हो जाएगा। ऐसे आवेदन को लॉटरी ड्राॅ में भी शामिल नहीं किया जाएगा।
 
विज्ञापन

किस श्रेणी में कितने आवेदन
- श्रेणी क्षेत्रफल (वर्गमीटर में) भूखंड आवेदन
- ईडब्ल्यूएस: 33 से 40 तक 81 111
- एलआईजी: 41 से 50 तक 78 105
- एमआईजी-1: 51 से 75 तक 75 620
- एमआईजी-3: 101 से 150 तक 80 946
- एचआईजी: 151 से 300 तक 8 60
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें