फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाई दूज के अगले दिन हांफा आगरा-अलीगढ़ हाईवे, एक किमी लंबा लगा जाम...रात तक लोग जूझते रहे

Tue, 05 Nov 2024 09:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

भाई दूज के अगले दिन आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर वाहनों की भीड़ इस कदर रही कि जाम लग गया। एत्मादपुर से टूंडला तक लोग जाम में फंसे रहे। रात तक वाहन रेंग-रेंग कर चले, तब कहीं जाकर हालात सामान्य हुए। 
 
विज्ञापन
जाम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर सोमवार को भी लोगों को दोपहर से ही जाम से जूझना पड़ा। एत्मादपुर तहसील चौराहे से करीब एक किमी तक लंबी कतार लग गईं। रात नौ बजे के बाद ही हालात सामान्य हो सके।
विज्ञापन


हाईवे पर दोपहर 12 बजे से ही फिरोजाबाद की ओर से आने वाले वाहनों की अधिक संख्या होने से जाम लगा। टूंडला रेलवे पुल से लेकर बुढ़िया के ताल से आगे तक हाईवे पर दोनों साइड व सर्विस रोड पर वाहनों की लंबी कतार रहीं। पुलिस के प्रयास भी नाकाफी रहे।

ये भी पढ़ें -  UP: पत्नी के भाई के घर आना नहीं था पसंद...विरोध किया तो दोस्तों ने किया कत्ल, काट ले गए सिर
विज्ञापन
विज्ञापन



आगरा-जयपुर हाईवे पर भी जाम
फतेहपुर सीकरी में आगरा गेट के दोनों ओर कई किलोमीटर लंबे जाम में वाहन घंटों फंसे रहे। पर्यटक सीजन प्रारंभ होने पर वर्ल्ड हेरिटेज स्मारकों के अवलोकन के लिए आने वाले पर्यटकों का दबाव बढ़ने एवं दिवाली की छुट्टियों के बाद लोगों की वापसी होने पर सोमवार को दिनभर आगरा गेट पर लगे जाम में वाहन फंसे रहे। पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें