फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: घर में घुसकर मां-बेटी को जिंदा जलाने की कोशिश, मिर्च पाउडर डाला...फिर उड़ेला पेट्रोल; ऐसे बची जान

Tue, 05 Nov 2024 09:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के कछपुरा में मां-बेटी पर घर में घुसकर हमला किया गया। पहले मिर्च पाउडर डाला और फिर पेट्रोल उड़ेलकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। समय रहते लोगों की भीड़ मौके की ओर दौड़ पड़ी, जिसकी वजह से आरोपी वहां से भाग निकले। 
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कछपुरा (एत्माद्दाैला) में मिठाई की दुकान बंद करने के विवाद पर साझीदार ने सोमवार देर रात घर में घुसकर मां-बेटी को जिंदा जलाने की कोशिश की। वह खिड़की के रास्ते घर में घुसा। पुलिस के दबिश देने पर आरोपी ने गंधक का सेवन कर लिया। इससे उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका। पुलिस ने हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


बघेल बगीची, कछपुरा निवासी सुलेखा के पति किशोर कुमार की 4 साल पहले सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। उनकी 2 बेटी और 1 बेटा हैं। बड़ी बेटी शादीशुदा है। बेटा दिल्ली में मजदूरी करता है। सुलेखा अंडे और चाऊमीन की ठेल लगाती हैं। सुलेखा ने पुलिस को बताया कि चुन्नालाल के साथ साझीदारी में मिठाई की दुकान खोली थी। मगर, किसी बात पर विवाद हो गया।

ये भी पढ़ें -  UP: केमिकल कारोबारी के घर डकैती और हत्या, सात माह बाद भी आरोपी पकड़ से दूर...अब होगी कुर्की
विज्ञापन



इस बात की है रंजिश
उन्होंने दुकान बंद कर दी। इससे चुन्नीलाल रंजिश मानने लगा। कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो हर बार धमकी देता था। जान से मारने की बात करता था। आरोप है कि रविवार रात करीब 2:30 बजे चुन्नीलाल घर में खिड़की के रास्ते से घुस आया। सुलेखा और पूजा कमरे में सो रही थीं। आवाज सुनकर जाग गईं। इस पर चुन्नीलाल ने पहले मां-बेटी की आंखों में मिर्च पाउडर डाला। विरोध पर डंडे से पीटा, फिर पेट्रोल उड़ेल दिया। माचिस की तीली जला पता, इससे पहले शोर सुनकर लोग आ गए। इससे आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन


दर्ज किया मुकदमा
थाना एत्माददाैला के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चुन्नीलाल से महिला का विवाद है। हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है। पुलिस ने दबिश दी तो घरवालों ने बताया कि आरोपी ने गंधक का सेवन कर लिया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि हालत खतरे से बाहर होने पर आरोपी भाग गया। उसकी तलाश में टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें