फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट, आज लागू रहेगी सेक्टर स्कीम 

Fri, 10 Jun 2022 12:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

जुमे की नमाज पर जिले में  सेक्टर स्कीम लागू रहेगी। इसकी रूपरेखा जिला प्रशासन ने तैयार कर ली है। पूरे शहर को 12 जोन और 67 सेक्टर में बांटा गया है। पुलिस और मजिस्ट्रेट मुस्तैद रहेंगे। 
 
विज्ञापन
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बवाल की घटना के बाद आगरा में भी अलर्ट किया गया है। शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा की जाएगी। इसको देखते हुए जिले को 12 जोन और 67 सेक्टर में बांटा गया है। शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस रहेगी। अधिकारी भ्रमण करते रहेंगे।

विज्ञापन


कानपुर की नई सड़क पर तीन जून को जुमे की नमाज के बाद बवाल हो गया था। इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में चौकसी बढ़ा दी गई है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि हर जोन में एसपी स्तर के अधिकारी रहेंगे। सेक्टर में मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। थाना पुलिस को भ्रमण करने के लिए कहा है। मोबाइल टीमें बनाई गई हैं। संवेदनशील इलाकों में पिकेट लगाई है। अधिकारी भ्रमण करते रहेंगे। शांति कमेटियों की पूर्व में बैठकें की जा चुकी हैं। कोई व्यक्ति आपत्तिजनक और भड़काऊ बयानबाजी करता है तो मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

सोशल मीडिया पर नजर

बुधवार को एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने भी जोन के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें निर्देश दिए थे कि सोशल मीडिया पर नजर रखी जाए। यदि कोई व्यक्ति आपत्तिजनक पोस्ट करता है तो कार्रवाई की जाए, इसके लिए सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए साइबर सेल को लगाया गया है।

शांति बनाए रखने की अपील- बहकावे में नहीं आएं

अवाम से दरख्वास्त करता हूं कि वह जुमे की नमाज हमेशा की तरह अपने आसपास की मस्जिदों में अदा करें। किसी के बहकावे में नहीं आएं। कही-सुनी बातों पर यकीन नहीं करें। यह सभी के हित में होगा। -मौलाना मोहम्मद उजैर आलम, नायब काजी

कोई बदअमनी नहीं हो

ताजनगरी सुलहकुल का संदेश देती रही है। यहां किसी भी बात को लेकर बदअमनी नहीं होनी चाहिए। यहां विदेशी सैलानी भी आते हैं। ऐसे में जरा सी बात पर पूरी दुनिया में बात फैलती है। अमन कायम रखने की जिम्मेदारी सबकी है। - डॉ. सिराज कुरैशी, अध्यक्ष, हिंदुस्तानी बिरादरी   

कोई एलान नहीं किया

मुस्लिम समाज के किसी संगठन ने जुमे की नमाज के बाद बंद आदि का कोई एलान नहीं किया है। सोशल मीडिया के किसी मैसेज पर भरोसा न करें, न ही उन्हें फॉरवर्ड करें। शांति से नमाज अदा करके रोजाना की तरह अपने कारोबार करें। -नदीम नूर, सरपंच, मुस्लिम महापंचायत 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें