फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आगरा एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सीआईएसएफ ने शाहगंज थाने में दर्ज कराया मुकदमा

Thu, 24 Oct 2024 02:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

दिवाली से पहले आगरा एयरपोर्ट के बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आगरा एयरपोर्ट इकाई की ऑफिशियल मेल आईडी पर धमकी भरा संदेश मिलने के बाद सीआईएसएफ अलर्ट है। वहीं इस मामले में थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन
आगरा एयरपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली, जम्मू कश्मीर, चेन्नई, गोवा, ग्वालियर, वाराणसी, कानपुर के बाद आगरा में भी एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी भरा मेल भेजा गया है। बुधवार रात को सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर ने थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि 4 अक्तूबर को दोपहर 1:16 बजे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई आगरा एयरपोर्ट की आधिकारिक ईमेल agra-apsu@cisf.gov.in पर धमकी भरा मेल भेजा गया था। ईमेल generalshiva.76@red:Hmail.com से किया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने गोपनीय जांच की। सीआईएसएफ ने गृह मंत्रालय को रिपोर्ट दी। एयरपोर्ट परिसर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई। जांच के बाद बुधवार रात को सब इंस्पेक्टर अनूप कुमार गुप्ता ने थाना शाहगंज में तहरीर दी। धमकी और आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। ईमेल आईडी की मदद से साइबर सेल भी धमकी भरा संदेश भेजने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी कर रही हैं। ईमेल कहां से और किसने भेजा, यह पता नहीं चल सका है।

 

एक ही आईडी से 100 से ज्यादा को ईमेल
एसीपी ने बताया कि धमकी भरा ईमेल सिर्फ आगरा एयरपोर्ट के लिए ही नहीं किया गया। एक ही आईडी से 100 से अधिक ईमेल भेजे गए हैं। ये ईमेल एड्रेस दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, शिरडी, रांची, मदुरई, दीमापुर, राजकोट, जोधपुर, इंदाैर, डिब्रूगढ़, औरंगाबाद, पटना, लखनऊ, पटना, कोयंबटूर आदि के हैं। इन सभी जगहों पर एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी दी गई है।

ये भी पढ़ें -  जमीन के लिए कत्ल: बड़े भाई ने बेटों के संग लाठी से तब तक पीटा...जब तक जमीन पर नहीं गिर गया, बेरहमी से ली जान


 

ताकतवर देशों से हमने अकेले ही टक्कर ली
धमकी भरे ईमेल में लिखा है कि याद रखना दुनिया के ताकतवर देशों से हमने अकेले ही टक्कर ली है। हमने उन्हें निराश किया है। परिणाम, धमाका और धमाके। कोई रोक नहीं, कोई बचने का रास्ता नहीं। खेल शुरू। इसके साथ ही कुछ धार्मिक शब्द भी लिखे हुए हैं।

ये भी पढ़ें -   UP News: बंदर से डरकर भागा मजदूर...आगे इंतजार कर रही थी मौत, हुआ ऐसा हादसा; तड़प-तड़प कर गई जान

 
विज्ञापन


आगरा में पहले भी दी जा चुकी है धमकी
आगरा में पूर्व में रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकियां दी जा चुकी हैं। पुलिस ने मुकदमे दर्ज किए, लेकिन धमकी देने वाले बमुश्किल ही पकड़े जा चुके हैं। भगवान टाॅकीज स्थित जय हाॅस्पिटल में बम धमाका हो चुका है। बम रखने वाले का आज तक पता नहीं चल सका। यमुना पार इलाके में भी एक ढाबे पर बम रखा गया था। 4 महीने पहले मुंबई एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई थी। धमकी मैसेज के माध्यम से की गई थी। मुंबई पुलिस की स्पेशल टीम ने सदर के सोहल्ला इलाके से अरविंद नामक युवक को पकड़ा था। उसने चोरी के मोबाइल से संदेश भेजा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें