फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: छह शहरों के लिए 29 अक्तूबर से हवाई सेवा, जानें कौन से शहर हैं शामिल

Fri, 29 Sep 2023 10:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा से जयपुर, अहमदाबाद और लखनऊ सहित तीन अन्य शहरों के लिए 29 अक्तूबर से हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। इसके लिए समय सारणी जल्द जारी कर दी जाएगी। 

 
विज्ञापन
हवाई जहाज, - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में इंडिगो कंपनी की ओर से 6 शहरों के लिए हवाई यात्रा शुरू होने वाली है। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने फ्लाइट भी तय कर दी है। 29 अक्तूबर से लोगों को सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि 29 अक्तूबर से जयपुर, अहमदाबाद, लखनऊ, बंगलूरू, मुंबई और भोपाल के लिए हवाई यात्राएं शुरू होंगी। जयपुर और अहमदाबाद के लिए रोजाना फ्लाइट चलेंगी। बंगलूरू के लिए सप्ताह में 4 दिन और मुंबई-भोपाल के लिए सप्ताह में 3 दिन हवाई सेवा संचालित होंगी। इससे आगरा और आसपास के जिलों के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें